फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Prisoners create ruckus in Tihar jail delhi 15 injured

दिल्ली: तिहाड़ में कैदियों ने काटा बवाल 15 जख्मी, घायलों को अस्पताल में किया भर्ती

Fri, 22 Apr 2022 04:57 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 22 Apr 2022 04:57 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे जेल संख्या नौ से फोन आया कि जेल प्रशासन हमें मारना चाहता है। दूसरा कॉल आया कि सहायक अधीक्षक विनय ने मेरा गला काट दिया है

विज्ञापन
Prisoners create ruckus in Tihar jail delhi 15 injured
Tihar Jail - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिहाड़ के जेल संख्या नौ में बुधवार रात कैदियों ने बवाल काट दिया। जेल प्रशासन से नाराज करीब पंद्रह कैदियों ने धारदार हथियार से खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। चार कैदियों को तुरंत दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भेजा गया। जबकि अन्य कैदियों का जेल के अस्पताल में ही उपचार किया गया। कैदी जेल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे जेल संख्या नौ से फोन आया कि जेल प्रशासन हमें मारना चाहता है। दूसरा कॉल आया कि सहायक अधीक्षक विनय ने मेरा गला काट दिया है। पुलिस तुरंत जेल संख्या नौ में पहुंची। जहां पुलिस को शादाब सहित पांच कैदी घायलावस्था में मिले।
विज्ञापन


इन्हें पुलिस ने दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया। दस कैदियों को मामूली चोट लगी थी। पता चला कि शादाब ने जेल प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए पहले खुद को घायल किया और दूसरों कैदियों को भी इसके लिए उकसाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed