फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Police raided and seized 250 kg of firecrackers, two accused arrested

Delhi: पुलिस ने छापेमारी करके 250 किलो पटाखे किया जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Oct 2022 07:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 17 Oct 2022 07:58 PM IST
सार

पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संतनगर, करनाल, हरियाणा निवासी ईशांत और ईशान के रूप में हुई है। आरोपी फारूक नगर, यूपी से पटाखे लाकर यहां स्टोर कर रहे थे। 

विज्ञापन
Police raided and seized 250 kg of firecrackers, two accused arrested
बरामद पटाखे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध पटाखों का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए उत्तरी जिला एएटीएस ने लाहौरी गेट इलाके में बनाए गए गोदाम पर छापा मारकर 250 किलो अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संतनगर, करनाल, हरियाणा निवासी ईशांत और ईशान के रूप में हुई है। आरोपी फारूक नगर, यूपी से पटाखे लाकर यहां स्टोर कर रहे थे। दिवाली पर इन पटाखों को मुंह मांगे दामों पर बेचा जाना था।

विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर लोकल पुलिस लगातार अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों पर नजर रखे हुए है। इसी कड़ी में शनिवार को जिले के एएटीएस को सूचना मिली कि पीली कोठी लाहौरी गेट के पास गली में अवैध पटाखों का गोदाम बनाया हुआ है। पुलिस ने टीम बनाकर गोदाम पर छापा मारा। पुलिस ने यहां से ईशांत और ईशान को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। 

विज्ञापन

 

आरोपियों ने बताया कि पाबंदी की वजह से इन पटाखों की खासी डिमांड है। त्योहार पर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में वे यूपी से पटाखे खरीदकर दिल्ली लाए थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed