फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Police performed the last rites of the elderly in delhi

दिल्ली : भाई-बहन संक्रमित, पुलिस ने कराया बुजुर्ग का अंतिम संस्कार

Thu, 29 Apr 2021 06:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Apr 2021 06:01 AM IST
सार

  • सोशल मीडिया से खबर मिलने के बाद पुलिस ने कराया बुजुर्ग का अंतिम संस्कार...
  • बहन-भाई की काउंसलिंग कराकर दोनों को खाना उपलब्ध करवाया
  • इसके बाद कोरोना से मरे पिता का लोधी रोड स्थित शमशान घाट में अंतिम संस्कार कराया

विज्ञापन
Police performed the last rites of the elderly in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कोरोना की इस घड़ी में जहां अपनों ने भी मुंह मोड़ लिया है, ऐसे समय में दिल्ली पुलिस लोगों के लिए मसीह का काम कर रही है। अपने इस नेक काम के लिए दिल्ली पुलिस के जवान अपना जीवन भी दांव पर लगा रहे हैं। कोटला मुबारकपुर में कुछ ऐसा ही हुआ। एक घर में बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। घर में मौजूद बेटा-बेटी की भी हालत खराब थी। 

विज्ञापन


बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करने वाला कोई नहीं था। सोशल मीडिया से खबर मिलने के बाद कोटला थाना पुलिस घर पहुंची। दोनों बहन-भाई के खाने-पीने का इंतजाम कराने के बाद बुजुर्ग पिता का लोधी  कालोनी थाने में अंतिम संस्कार करवाया गया। बहन-भाई को आगे भी मदद का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन


दक्षिण-जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब 11.30 बजे पुलिस को सोशल मीडिया से एक मैसेज मिला था। उसमें एक युवक अपनी बहन के साथ मिलकर मदद की गुहार लगा रहा था। कोटला मुबारकपुर थाना अध्यक्ष विनय त्यागी ने तुरंत दिए गए नंबर से संपर्क किया। युवक ने अपना नाम सौभाग्य रंजन (28) बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि  वह मूलरूप से उड़ीसी का रहने वाला है और यहां किराए के मकान में अपने पिता व बहन के साथ रहता था। पिछले कुछ दिनों से घर के सभी सदस्यों की तबीयत ठीक नहीं थी। खुद सौभाग्य को खांसी के साथ खून आ रहा था। उनके घर में खाने को भी कुछ नहीं था। मंगलवार शाम को उसके पिता गुरुचरण (62) की सांस लेने में तकलीफ होने के बाद मौत हो गई।


कोई मदद को नहीं आया तो उसने सोशल मीडिया पर गुहार लगाई। बातचीत होने के बाद फौरन एक टीम को कोटला के अर्जुन नगर सौभाग्य के घर भेजा गया। वहां पहले उनको खाने-पीने का सामान दिया गया। इसके बाद बहन-भाई की काउंसलिंग कराई गई। बाद में शव को कब्जे में लेकर उसे लोधी रोड स्थित शमशान में अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया। फिलहाल दोनों बहन-भाई की देखरेख का जिम्मा एक एनजीओ ने ले लिया है। अब दोनों का उपचार भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed