फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   police became tough due to compensation

मुआवजे के चक्कर में पुलिस हुई सख्त, बेटी को नहीं मिला शव

Tue, 10 Dec 2019 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
police became tough due to compensation
मुआवजे के एलान के बाद पुलिस हुई सख्त, नहीं सौंपा बेटी को शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अनाज मंडी हादसे में मृतकों के परिजनों को लाखों के मुआवजे की घोषणा के बाद सोमवार को पुलिस ने भी काफी सख्त नियमों का पालन करते हुए परिजनों की पहचान की, फिर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव सौंपा। इसी बीच बिहार के सीतामढ़ी निवासी बेटी अपने पिता का शव लेने के लिए पहुंची तो पुलिस ने कागजात देखने के बाद शव सौंपने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाने और जरूरी दस्तावेज के बाद ही शव मिल सकेगा। मोर्चरी के बाहर रोती-बिलखती नूरजहां ने बताया कि हादसे में उनके पिता एनुल की मौत हो गई है। लोकनायक अस्पताल में रविवार को उन्होंने अपने पिता के शव की शिनाख्त भी कर ली थी। उस वक्त पुलिस ने सोमवार को आकर शव ले जाने के लिए कहा था, लेकिन जब वह सोमवार को पहुंची तो पुलिस ने शव देने से इनकार कर दिया। चार वर्षीय मासूम बेटे को गोद में लिए नूरजहां का कहना है कि पहचान पत्र और संबंध स्थापित करने वाले दस्तावेज देने के लिए कहा गया। उन्होंने अपना पहचान पत्र दिखाया लेकिन आधार कार्ड में पिता का नाम नहीं था। उनके पति का नाम था। इसलिए पुलिस ने उन्हीं लोगों को बुलाने को कहा, जिनके आधार कार्ड पर मरने वाले का नाम लिखा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed