फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Police asks shopkeepers not to sell goods to people without mask and gloves

बिना मॉस्क और दस्ताने के न बेचें दुकानदार सामान...

Tue, 24 Mar 2020 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Police asks shopkeepers not to sell goods to people without mask and gloves
बिना मास्क और दस्ताने के दुकानदार न बेचें सामान, पुलिस दे रही हिदायत
विज्ञापन

- जामिया नगर में पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों से कहा बिना मास्क वाले लोगों को सामान भी न दें
- पुलिस ने चौराहों और गलियों में झुंड बनाकर खड़े लोगों को खदेड़ा, सुनने को तैयार नहीं है लोग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया नगर इलाके में लॉक डाउन के बाद जरूरी सामान की दुकानें खुली हुई हैं और लोग यहां खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। मंगलवार सुबह पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस के जवान दुकानदारों को हिदायत देते नजर आए कि वह बिना मास्क और दस्तानों के सामान न बेचें। ऐसा करने से वह खुद का तो बचाव करेंगे ही, ग्राहक भी संक्रमण से बचे रहेंगे। पुलिसकर्मी यह भी हिदायत देते रहे कि बिना मास्क सामान लेने आए लोगों को सामान भी न दें। उन्हें बाहर से ही लौटा दें। कई जगह पर पुलिसकर्मियों ने झुंड बनाकर खड़े लोगों को भी खदेड़ा।

जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया सभी थानों के पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गई है कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को घरों में ही रहने के लिए कहें। बिना वजह कोई भी शख्स बाहर न निकले। दूसरी ओर जरूरी सामान जैसे मेडिकल स्टोर, किराने की दुकानें, फल व सब्जी विक्रेताओं से कहा जा रहा है कि वह एक समय में अपनी दुकान पर एक ही ग्राहक को खड़ा करें। इस बीच दूसरा ग्राहक उचित दूरी बनाकर खड़ा रहे। पहले वाले ग्राहक के जाने के बाद ही वह दुकान पर आए। ग्राहक से दुकानदार भी उचित दूरी बनाकर रखें। इन सब का पालन करके ही हम कोरोना के वायरस से लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed