फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   police arrested two accused involved in mobile snatching

दिल्ली: सीसीटीवी ने खोले झपटमारी के राज, आईफोन 15 प्रो मैक्स समेत तीन मोबाइल बरामद

Fri, 04 Sep 2026 05:38 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 04 Sep 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
police arrested two accused involved in mobile snatching
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सीमापुरी थाना पुलिस की क्रैक टीम ने मोबाइल झपटमारी करने वाले दो सक्रिय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय अरमान और अरमान उर्फ अमन के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। इनकी गिरफ्तारी से सीमापुरी और सीलमपुर थाने के तीन मामलों का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर को दिलशाद गार्डन स्थित करुणा अस्पताल के पास मोबाइल झपटमारी की सूचना मिली थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। वारदात के बाद क्रैक टीम ने घटनास्थल और आरोपियों के भागने के रास्ते में लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में स्कूटी सवार दो युवक वारदात के बाद भागते दिखाई दिए। इसके बाद तकनीकी निगरानी के जरिए उनकी पहचान कर 3 सितंबर को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों से आईफोन 15 प्रो मैक्स, सैमसंग एफ16 और एक इनफिनिक्स मोबाइल बरामद किया। आईफोन और सैमसंग फोन सीमापुरी के दो मामलों से जुड़े हैं, जबकि इनफिनिक्स फोन के मौजपुर इलाके से झपटमारी में शामिल होने की आशंका है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। वारदात में इस्तेमाल हीरो जूम स्कूटी भी बरामद हुई है। पुलिस अन्य घटनाओं में आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed