{"_id":"69f74446cc173453cb016c57","slug":"pm-modi-announced-compensation-of-rs-two-lakh-to-families-of-deceased-in-delhi-fire-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली अग्निकांड: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये के मुआवजे का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली अग्निकांड: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये के मुआवजे का किया एलान
Sun, 03 May 2026 06:19 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sun, 03 May 2026 06:19 PM IST
सार
दिल्ली के शाहदरा अग्निकांड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की। बता दें इस हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली अग्निकांड पर पीएम मोदी ने जताया दुख
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। हादसे में नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग इमारत से बाहर नहीं निकल सके। इस दर्दनाक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के शाहदरा जिले में आग लगने की घटना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
बता दें कि आग की लपटों ने इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर बने फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया था। आग बुझाने के अभियान के दौरान, लगभग 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें से दो को मामूली चोटें आईं। बचाव अभियान में फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां शामिल थीं, जिन्होंने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 'आग बुझाने के अभियान के दौरान इमारत से करीब 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पाने के लिए कुल 12 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जबकि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमों ने बचाव और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयासों में मदद की।'