{"_id":"60a404b933f6d92d3c0a573e","slug":"people-raging-on-objectionable-posts-against-pagamber","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: पैगंबर के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर भड़के लोग, बंगलूरू में मिली आरोपी की लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: पैगंबर के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर भड़के लोग, बंगलूरू में मिली आरोपी की लोकेशन
Tue, 18 May 2021 11:47 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 18 May 2021 11:47 PM IST
सार
कैंट के गांव नवीनगर के बताए जा रहे राजीव शर्मा नाम के व्यक्ति की फेसबुक आइडी से पैगंबरे इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई है। गांव के लोगों ने इसका तीखा विरोध किया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया साइट्स
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
पैगंबर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर भड़के लोगों ने बरेली के कैंट थाने में नामजद तहरीर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी कैंट थाना क्षेत्र के नवीनगर गांव का रहने वाला है, फिलहाल बंगलूरू में रह रहा है।
कैंट के गांव नवीनगर के बताए जा रहे राजीव शर्मा नाम के व्यक्ति की फेसबुक आइडी से पैगंबरे इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई है। गांव के लोगों ने इसका तीखा विरोध किया है।
गांव के रहने वाले शेरुद्दीन, मोहसिन, मुजाहिद, कैसर अली, नौरेन, नासिर अली आदि की ओर से इंस्पेक्टर कैंट को लिखित तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर कैंट राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक बंगलूरू में रहकर काम करता है।
विज्ञापन
जांच कराई जा रही है कि क्या वास्तव में राजीव ने ही यह पोस्ट डाली है। हो सकता है कि किसी ने राजीव की फर्जी आईडी बनाकर खुराफात की हो। साइबर सेल के जरिये मामला फेसबुक मुख्यालय भेजकर जांच कराई जाएगी। उसके आधार पर आगे कार्रवाई होगी।