फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   people of Delhi paid fine of 90 lakhs for negligence of Corona rules In last 24 hours

लापरवाही: संक्रमण बढ़ने के बाद भी नहीं मान रहे दिल्लीवासी, दे रहे लाखों का जुर्माना, अब तक 500 से ज्यादा एफआईआर

Wed, 12 Jan 2022 12:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Jan 2022 12:16 AM IST
सार

बीते 24 घंटों में कोरोना नियमों में अवहेलना करने पर दिल्ली वासियों ने 90 लाख से अधिक का जुर्माना भरा है। अब तक 500 से अधिक एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। 

विज्ञापन
people of Delhi paid fine of 90 lakhs for negligence of Corona rules In last 24 hours
फाइल फोटो - फोटो : शुभम बंसल

विस्तार

दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना के मामले व इससे हो रही मौतों के आंकड़े बढ़ने के बाद भी दिल्ली नहीं सुधर रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना नियमों में अवहेलना करने पर दिल्ली वासियों ने जिला प्रशासन को 90 लाख से अधिक का जुर्माना भरा है। कोरोना नियमों को लेकर सबसे अधिक लापरवाही दक्षिण-पूर्वी जिला में पाई गई है। वहीं, सबसे कम चालान नई दिल्ली इलाके में किए गए हैं। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी जिला में मास्क न पहनने को लेकर 780 चालान किए गए हैं। केवल मास्क से ही यहां से प्रशासन ने 15 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। इसके बाद मास्क को लेकर सबसे अधिक 730 चालान पूर्वी जिले में किए गए हैं। 
विज्ञापन


साथ ही यहां पर पांच चालान शारीरिक दूरी का पालन न करने को लेकर किए गए हैं। यहां किए गए कुल 735 चालान से प्रशासन को 14 लाख 70 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं, उतरी जिले में मास्क न पहनने पर 583 और शारीरिक दूरी को लेकर 40 चालान किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शारीरिक दूरी को लेकर सबसे अधिक 62 चालान  पश्चिमी जिले में हुए हैं। नई दिल्ली इलाके में कोरोना नियमों की अवहेलना करने को लेकर नौ एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके अलावा किसी अन्य जिले में एक भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। खुले में थूकने को लेकर सबसे अधिक नौ चालान उतरी जिले में किए गए हैं। 

वहीं, पान, गुटका और तंबाकू खाकर थूकने पर सिर्फ दक्षिण-पश्चिम जिले में दो चालान किए गए हैं। बीते 24 घंटे में मास्क को लेकर 4434, शारीरिक दूरी को लेकर 107, खूले में थूंकने को लेकर 17 व पान और गुटका खाकर थूंकने पर दो चालान किए गए हैं।

इससे 11 जिलों के प्रशासन को 90 लाख 90 हजार 600 रुपये प्राप्त हुए हैं। गौरतलब है कि बीते 15 दिनों के भीतर अब तक दिल्ली वासियों ने करोड़ो रुपये का जुर्माना भर दिया है। वहीं, नई दिल्ली इलाके में 500 से अधिक एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed