{"_id":"6aef325457a4a7356003027c","slug":"people-in-chilla-village-are-not-getting-clean-water-ashram-news-c-503-1-del1005-2991-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: चिल्ला गांव में लोगों को नहीं मिल रहा स्वच्छ पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: चिल्ला गांव में लोगों को नहीं मिल रहा स्वच्छ पानी
विज्ञापन
जरूरत पूरी करने के लिए बाजार से खरीदना पड़ रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। चिल्ला गांव में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में पानी की पाइप लाइन बिछी होने के बावजूद लोगों को स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा है। कहीं पाइप लाइन खुली पड़ी हैं तो कहीं घरों तक पर्याप्त दबाव से पानी नहीं पहुंच रहा है। पाइप लाइन से आने वाला पानी भी गंदा और बदबूदार होने के कारण पीने योग्य नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों को अपनी जरूरत पूरी करने के लिए बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था लंबे समय से खराब है। पाइप लाइन बिछाने के बावजूद लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। पानी की गुणवत्ता खराब होने के कारण लोग इसे पीने के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते।
चिल्ला गांव आरडब्ल्यूए अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र कुमार सुंदर ने बताया कि चिल्ला गांव जन कल्याण समिति की ओर से इस समस्या को लेकर विधायक रविकांत उज्जैनवाल को पत्र सौंपा गया है। इसके अलावा जल विभाग के अधिकारियों को भी कई बार लिखित शिकायत दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आसपास के गांवों में नियमित रूप से स्वच्छ पानी की आपूर्ति हो रही है, जबकि चिल्ला गांव की समस्या को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में आयोजित जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने मार्च 2026 तक पर्याप्त दबाव के साथ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद अक्तूबर 2026 तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीण चौधरी जगदीश ने बताया कि गांव में केवल दिखावे के लिए पाइप लाइन बिछाई गई है। इस लाइन से अब तक उन्हें पीने का पानी नसीब नहीं हुआ है। वहीं, जितेंद्र परमार ने बताया कि पाइप लाइन में पानी पर्याप्त दबाव से नहीं आता। जो पानी आता भी है, वह गंदा और बदबूदार होता है।