{"_id":"63c967281547ca2e1536b4e3","slug":"passengers-please-note-reservation-system-closed-three-and-half-hours-saturday-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: शनिवार को साढ़े तीन घंटे बंद रहेगा पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: शनिवार को साढ़े तीन घंटे बंद रहेगा पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम, जानें क्या है मामला
Thu, 19 Jan 2023 09:22 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 19 Jan 2023 09:22 PM IST
सार
शनिवार की देर रात से सुबह तक करीब 3 घंटा 30 मिनट तक रेलवे से संबंधित कामों में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आईवीआरएस, टच स्क्रीन, कॉल सेंटर (टेलीफोन नंबर- 139) के माध्यम से भी किसी तरह की ट्रेनों से संबंधित जानकारी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
तकनीकी सुधार के लिए रेलवे ने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) को अस्थायी तौर पर बंद करने का निर्णय लिया है। 21 जनवरी की देर रात 11.45 बजे से सुबह 3:15 बजे तक पीआरएस पूछताछ को बंद रखा जाएगा। इस दौरान रेलवे संबंधी सभी तरह की कंप्यूटरीकृत पूछताछ सेवाएं बंद रहेंगी।
विज्ञापन
शनिवार की देर रात से सुबह तक करीब 3 घंटा 30 मिनट तक रेलवे से संबंधित कामों में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आईवीआरएस, टच स्क्रीन, कॉल सेंटर (टेलीफोन नंबर- 139) के माध्यम से भी किसी तरह की ट्रेनों से संबंधित जानकारी नहीं मिलेगी। साथ ही कंप्यूटर द्वारा चालू आरक्षण बुकिंग का कामकाज भी बंद रहेगा। इस दौरान न तो यात्रा टिकट जारी होंगे और न ही निरस्त हो सकेंगे। लिहाजा अगर आप शनिवार को ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे है तो अपने ट्रेन की जानकारी पता करके ही घर से निकले।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 139 पूछताछ सेवा के साथ ही इस दौरान आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑन लाइन टिकटों की बुकिंग भी नहीं होगी। रेलवे स्टेशन पर स्थित न तो डोरमेट्री की ऑनलाइन बुकिंग होगी और न ही रिटायरिंग रूम की। रेलवे का कहना है कि अपग्रेडेशन काम के लिए समय-समय पर कंप्यूटरीकृत सेवाएं बंद की जाती हैं।
विज्ञापन