{"_id":"61800e555d892f3e7018c489","slug":"passengers-path-will-be-easier-with-special-trains-ashram-news-noi613723854","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल ट्रेनों से आसान होगी यात्रियों की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल ट्रेनों से आसान होगी यात्रियों की राह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। त्योहारों पर घर जाने वालों की बड़ी संख्या को ध्यान में रखकर रेलवे ने कमर कस ली है। स्टेशन पर पहुंचने वाली भीड़ के प्रबंधन के साथ ही ज्यादा ट्रेनें चलाकर यात्रियों की राह आसान की जा रही है। दिवाली और छठ को ध्यान में रखकर ज्यादातर ट्रेनें पूर्वांचल के लिए चल रही हैं। वहीं स्टेशनों पर अलग से पूछताछ केंद्र, खाने-पीने की व्यवस्था की गई है, ताकि अचानक भीड़ नहीं बढ़े। सिर्फ उन्हें ही स्टेशन पर प्रवेश दिया जाए, जिनकी ट्रेन प्लेटफार्म से छूटने वाली हो।
रेलवे ने 5 नवंबर को नई दिल्ली-जोगबनी-नई दिल्ली (02500/02499) स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली से यह ट्रेन पूर्वाह्न 11 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 6 बजे जोगबनी पहुंचेगी। वापसी दिशा में 02499 जोगबनी से नई दिल्ली के लिए 6 नवंबर को चलेगी। मार्ग में यह मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, रुदौली, फैजाबाद, शाहगंज, आजमगढ़, मऊ जंक्शन, बलिया, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, नौगछिया, कटिहार और पूर्णिया जंक्शन स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
इसी तरह एक अन्य स्पेशल ट्रेन (04598/04597) सरहिंद-सहरसा आरक्षित स्पेशल चलेगी। ट्रेन संख्या 04598 सरहिंद-सहरसा त्योहार स्पेशल 5, 6, 7 नवंबर को चलेगी। मार्ग में यह राजपुरा, अंबाला छावनी, यमुनानगर, जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामगढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, खगड़िया व एस बख्तियारपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
एक अन्य ट्रेन 08612 लखनऊ से रांची के लिए 4 नवंबर को सुबह 9 बजे चलेगी। दिल्ली जंक्शन-सहरसा-दिल्ली जंक्शन (04986/04985) आरक्षित त्योहार स्पेशल चलेगी। ट्रेन संख्या 04986 दिल्ली जंक्शन से सहरसा के लिए 5 नवंबर को दोपहर बाद 3:30 बजे चलेगी। मार्ग में यह मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया व एस बख्तियारपुर स्टेशन पर ठहरेगी। दरभंगा के लिए ट्रेन संख्या 06996 दिल्ली जंक्शन से 5 नवंबर को चलेगी। मार्ग में यह मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल व सीतामढ़ी स्टेशनों पर ठहरेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 04548 आनंद विहार टर्मिनल से पटना के लिए 3 नवंबर को दोपहर बाद 3 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7:35 बजे पटना पहुंचेगी। मार्ग में यह कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन व दानापुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
जम्मू से कटिहार के लिए भी स्पेशल ट्रेन
जम्मू तवी से एक स्पेशल ट्रेन कटिहार के लिए चलेगी। यह ट्रेन बरास्ता पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, सरहिंद, अंबाला कैंट, यमुना नगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगुसराय व खगड़िया जाएगी। 3 नवंबर को यह ट्रेन (04746) जम्मू तवी से दोपहर 12 बजे चलेगी और अगले दिन रात्रि 9:45 बजे कटिहार पहुंचेगी।
स्टेशनों के बाहर बनाए अस्थायी प्रतीक्षालय
राजधानी के रेलवे स्टेशनों के परिसर में अस्थायी प्रतीक्षालय बनाए गए हैं। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों पर विशेष इंतजाम किया गया है। यहां ज्यादा से ज्यादा यात्रियों के लिए टेंट की व्यवस्था की गई है, जहां शौचालय, खाने-पीने का भी इंतजाम किया गया है। यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे स्टेशन पर टेंट तो लगाया ही गया है, साथ ही शौचालय सुविधा भी स्टेशन पर परिसर में दी जाएगी। आनंद विहार स्टेशन पर 20 मोबाइल शौचालय लगाए गए हैं। यहां पानी की व्यवस्था की जाएगी।
अतिरिक्त सात आरक्षण काउंटरों के साथ अलग से एक पूछताछ केंद्र बनेगा। एलसीडी स्क्रीन लगाकर यात्रियों को ट्रेनों के आवागमन की सूचना दी जाएगी। फूड व स्नैक्स स्टॉल का भी स्टेशन परिसर में अलग से यात्रियों के लिए इंतजाम किया जाएगा। सुरक्षा को ध्यान में रखकर आरपीएफ की टीम तैनात की जाएगी। आनंद विहार के अलावा नई दिल्ली के अजमेरी गेट की तरफ 10 हजार 500 वर्गमीटर का टेंट लगाया गया है। यहां 584 यात्रियों के बैठने का इंतजाम रहेगा। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 16 के सामने 417 यात्रियों के बैठने का इंतजाम है। अस्थायी प्रतीक्षालय में रेलवे सुरक्षा बल का हेल्प डेस्क बनाया गया है। थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था है।