गंभीर हालात: दिल्ली के इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर में केवल 30 मिनट का ऑक्सीजन बाकी, कई अस्पताल बेहाल
दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के चिकित्सा निदेशक ने कहा कि ऑक्सीजन की वजह से अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 25 मरीजों की मौत हो गई है। ऑक्सीजन एक और 2 बजे तक चलेगी। वेंटिलेटर प्रभावी ढंग से काम नहीं कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में कोरोना से स्थिति भयावह होती जा रही है। ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा है। मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल रही है, जिससे उनकी जान जा रही है। ऑक्सीजन का संकट सबसे ज्यादा देश की राजधानी दिल्ली में है। दिल्ली के बड़े अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है।
भारतीय स्पाइनल इंजरी सेंटर में केवल आधे घंटे के लिए ऑक्सीजन का स्टॉक
वसंत कुंज के भारतीय स्पाइनल इंजरी सेंटर के अधिकारी ने कहा कि यहां कोरोना के 160 मरीजों को भर्ती किए गए थे, लेकिन हमारे पास केवल 30 मिनट के लिए ऑक्सीजन का स्टॉक है। हम कल रात यानि गुरुवार से ही ऑक्सीजन आपूर्ति का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई किरण नहीं दिखाई दे रही है।
ऑक्सीजन के लिए दो अस्पताल पहुंचे हाईकोर्ट
आज ब्राम हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड और बत्रा अस्पताल व मेडिकल रिसर्च सेंटर ने ऑक्सीजन की कमी के चलते हाईकोर्ट में याचिका दायर की। सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने माना है कि केंद्र ऑक्सीजन का आवंटन करता है। हाईकोर्ट ने कहा कि यह बात उसने सॉलिसीटर जनरल के सामने रखी है कि समर्थ लोग ऑक्सीजन के आवंटन पर दोबारा गौर करें ताकि दूरी को कम करके जल्द से जल्द उचित यातायात की व्यवस्था कर जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके।
आकाश हेल्थकेयर को मिला एक टैंकर
आकाश हेल्थकेयर के सीओओ डॉ. कौसर ए शाह ने जानकारी दी है कि वह दिल्ली के तमाम छोटे-छोटे ऑक्सीजन विक्रेताओं से खरीदकर अपने ऑक्सीजन सिलिंडरों को भरने में कामयाब रहे हैं। हमें लगभग शाम 4.00 बजे एक लिक्विड ऑक्सीजन का टैंकर मिला है, जो अगले 14 घंटे तक चलेगा।
पेंटामेड अस्पताल में ऑक्सीजन स्टॉक खत्म
दिल्ली के पेंटामेड अस्पताल में ऑक्सीजन स्टॉक खत्म हो गया है। यहां 50 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। अस्पताल ने सभी मरीजों के परिजनों को ऑक्सीजन लाने को कहा है।
सर गंगाराम अस्पताल ने कहा- यह कहना गलत कि ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत
पहले सर गंगाराम की तरफ से यह कहा गया था कि 25 मौतों में से कुछ ऑक्सीजन के लो प्रेशर और बेड न मिलने से हुई लेकिन अब अस्पताल ने यूटर्न ले लिया है। अब अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डी.एस राणा ने बताया कि यह गलत खबर है कि कोरोना से जितने भी मरीजों की मृत्यु हुई है वे सब ऑक्सीजन की कमी से हुई। यह पूरी तरह से गलत है, ऐसा नहीं हुआ है। हमारे आईसीयू में पहले ऑक्सीजन दबाव कम हो गया था। उस दौरान हम लोगों ने मैनुअल तरह से ऑक्सीजन दी थी।
मैक्स का एलान- किसी अस्पताल में नहीं होगी नई भर्ती
ऑक्सीजन की कमी झेल रहे मैक्स के तमाम अस्पतालों ने दिल्ली-एनसीआर की अपनी किसी भी शाखा में नए मरीज भर्ती करने पर रोक लगा दी है।
अर्डेंट गणपति अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म, डिस्चार्ज कर रहे मरीज
मुंडका के अर्डेंट गणपति अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर ने बताया कि उनके अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हो गई है। इसी वजह से वह यहां भर्ती सभी मरीजों को सरकारी अस्पताल में भेज रहे हैं।
गंगाराम में 24 घंटे में 25 मरीजों की मौत, एक टैंकर पहुंचा
दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के चिकित्सा निदेशक ने कहा कि ऑक्सीजन के लो प्रेशर की वजह से अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 25 मरीजों की मौत हो गई है। कई मरीजों को हाई प्रेशर की जरूरत थी लेकिन ऑक्सीजन प्रेशर कम होने से कुछ की मौत हुई तो कुछ की बेड न मिलने से। हालांकि खबर है कि सुबह 9.30 बजे के बाद यहांं एक ऑक्सीजन का टैंकर पहुंचा है, जिसमें 2000 क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन है।
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से बीमार अन्य 60 मरीजों की जान भी खतरे में हैं और गंभीर संकट की आशंका है। ऑक्सीजन की तत्काल आवश्यकता है। चिकित्सा निदेशक ने बताया कि अस्पताल के आईसीयू और आपात-चिकित्सा विभाग में गैर-मशीनी तरीके से वेंटिलेशन बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
25 sickest patients have died in last 24 hrs at the hospital. Oxygen will last another 2 hrs. Ventilators & Bipap not working effectively. Need Oxygen to be airlifted urgently. Lives of another 60 sickest patients in peril: Director-Medical, Sir Ganga Ram Hospital, Delhi
— ANI (@ANI) April 23, 2021
फोर्टिस फरीदाबाद में केवल एक घंटे का ऑक्सीजन स्टॉक शेष
फरीदाबाद स्थित फोर्टिस अस्पताल में सिर्फ एक घंटे का ऑक्सीजन बचा है। अस्पताल प्रबंधन से बात करने पर पता चला कि रेवाड़ी से ऑक्सीजन सप्लाई सुनिश्चित की जा रही थी, किन्हीं कारणों से कल से अब तक ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित है। देर रात से आईसीयू और ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती मरीजों को लेकर अस्पताल प्रबंधन चिंता में है। जिले में ऑक्सीजन सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी करण गोदारा का कहना है कि सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है स्वास्थ्य विभाग सेवाएं बाधित नहीं होने देगा।
मैक्स स्मार्ट अस्पताल और मैक्स अस्पताल साकेत में को मिला एक एक-एक मिट्रीक टन ऑक्सीजन
मैक्स स्मार्ट अस्पताल और मैक्स अस्पताल साकेत में एक घंटे से भी कम ऑक्सीजन का स्टॉक बचा था। दिल्ली सरकार ने मैक्स स्मार्ट अस्पताल साकेत और मैक्स अस्पताल साकेत को एक-एक मिट्रीक टन ऑक्सीजन उपलब्ध कराई है। दोनों अस्पतालों में मिलाकर 700 मरीज हैं जिसमें से 550 कोविड के मरीज हैं। रात 1.00 बजे से INOX से ताजा आपूर्ति का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि जानकारी मिली है कि मैक्स अस्पताल में अगले 3 से 5 घंटे के लिए ऑक्सीजन पहुंच गई है। मैक्स हेल्थकेयर ने कहा है कि 700 से अधिक रोगियों को भर्ती कराया गया।