फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Order of Directorate of Education: Teachers should get vaccine by October 15, only then will they be able to go to school

शिक्षा निदेशालय का फरमान : अध्यापक 15 अक्तूबर तक लगवाएं वैक्सीन, तभी जा पाएंगे स्कूल

Thu, 30 Sep 2021 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Sep 2021 05:45 AM IST
सार

आदेश में कहा गया है कि देश को कोविड-19 महामारी से खतरा है। इसके प्रसार को रोकने के लिए सभी प्रभावी उपाय करना आवश्यक है।

विज्ञापन
Order of Directorate of Education: Teachers should get vaccine by October 15, only then will they be able to go to school
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

15 अक्तूबर तक कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने वाले सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और गैर शिक्षण कर्मचारियों को छुट्टी पर माना जाएगा। उन्हें स्कूल आने की भी अनुमति नहीं होगी। बुधवार को शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में एक आदेश जारी कर दिया। आदेश में कहा गया है कि देश को कोविड-19 महामारी से खतरा है। इसके प्रसार को रोकने के लिए सभी प्रभावी उपाय करना आवश्यक है।

विज्ञापन


दरअसल, सरकार ने स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोला है। एक माह पहले नौंवी से बारहवीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूलों को खोला गया है। त्योहारों के बाद अन्य कक्षाओं के लिए भी स्कूल खोलने की बात की जा रही है। ऐसे में सरकार की चिंता है कि कोविड से बचाव के साथ स्कूलों का वातावरण सुरक्षित रहे। 
विज्ञापन


शिक्षा निदेशक उदित प्रकाश की ओर से जारी आदेश में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल के प्रधानाचार्यों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को 15 अक्तूबर तक टीका लग जाए, जिन्होंने इस तारीख तक टीकाकरण नहीं कराया उन्हें स्कूल में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के केस और कंटेनमेंट जोन बढ़े

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती दिखाई दे रही है। पिछले पांच दिन से लगातार दैनिक मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है जिसकी वजह से एक बार फिर नए मामलों की संख्या 40 पार हो चुकी है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 41 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। जबकि 22 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया है।

इस दौरान 71983 नमूनों की जांच की गई। संक्रमण दर 0.06 फीसदी रही। हालांकि राहत की खबर है कि पिछले एक दिन में किसी भी मरीज की संक्रमण के चलते मौत नहीं हुई है।  कोरोना संक्रमण के नए मामले बढ़ने की वजह से राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ने लगी है।

दो दिन पहले तक इनकी संख्या में लगातार गिरावट आ रही थी जिसके चलते कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या घटकर 93 तक पहुंच गई लेकिन अब यह फिर से बढ़कर 97 हो गई है।
दरअसल, 23 सितंबर को एक दिन में 48 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। लेकिन इसके बाद 24 सितंबर को 24 लोग संक्रमित मिले लेकिन इसके बाद 25 सितंबर से रोजाना दैनिक मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1438821 हो चुकी है जिनमें से 1413342 मरीज ठीक भी हो चुके हैं लेकिन 25087 मरीज उपचार के दौरान दम तोड़ गए।

एक दिन में 1.80 लाख को लगी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राजधानी में टीकाकरण एक गति के साथ आगे बढ़ता जा रहा है। पिछले एक दिन में 1.80 लाख लोगों ने वैक्सीन ली है जिनमें 81572 ने पहली खुराक ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed