फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Only skilled drivers should get a chance to drive: Gehlot

दिल्ली : परिवहन मंत्री गहलोत ने कहा- केवल दक्ष चालकों को मिले ड्राइविंग का मौका

Sat, 02 Oct 2021 01:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 02 Oct 2021 01:36 AM IST
सार

इस मौके पर परिवहन विभाग और आईआईटी, दिल्ली के फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (फिट) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किया गया।

विज्ञापन
Only skilled drivers should get a chance to drive: Gehlot
समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर - फोटो : ani

विस्तार

सुरक्षित सड़क के लिए बुनियादी ढांचे में बदलाव और सभी को सुरक्षित सफर का मौका देने के लिए सरकार की ओर से कोशिशें जारी है। दिल्ली में दुर्घटनाएं संयुक्त प्रयासों से कम हो सकती हैं। सरकार की कोशिश है कि दिल्ली की सड़कों पर केवल दक्ष ड्राइवरों को ही वाहन चलाने की अनुमति मिले ताकि सुरक्षित सफर का सभी को मौका मिल सके। ये बात परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने एक कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन


वे दिल्ली सड़क सुरक्षा-2021 शिखर सम्मेलन में बोल रहे थे। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने सम्मेलन की मेजबानी की। इस मौके पर रोड सेफ्टी लीड एजेंसी, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, आईआईटी, दिल्ली सहित सड़क सुरक्षा से जुड़ी संस्थाओं के विशेेषज्ञ भी शामिल हुए। दिल्ली की सड़कों पर सुरक्षित यात्रा के लिए एक सुदृढ़ कार्य योजना पर विचार साझा किए गए। होटल ताज में शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर परिवहन विभाग और आईआईटी, दिल्ली के फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (फिट) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किया गया। इसके तहत सड़क सुरक्षा के लिहाज से दुर्घटना डाटा विश्लेषण, एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस के क्रियान्वयन और एकीकरण, ब्लैक स्पॉट की पहचान के अलावा अनुसंधान और प्रवर्तन में भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर छह महीने तक चलेगा अभियान
सड़क सुरक्षित दिल्ली सुरक्षित का शुभारंभ किया। इसके तहत विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से चिन्हित किए गए चार प्रमुख जोखिमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसमें तेज गति, शराब पीकर ड्राइविंग, बगैर हेलमेट या सीट बेल्ट के सफर करने के प्रति चालकों को जागरूक किया जाएगा।

अगले छह महीनों के लिए ट्विटर और फेसबुक पर @delhiroadsafety पर आयोजित इस अभियान के जरिये सड़क सुरक्षा को एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दे के तौर पर उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed