फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   online application for admission in jamia 2021 session starts from may 18

जामिया मिल्लिया इस्लामिया: आगामी सत्र में दाखिले की रेस आज से, 26 जुलाई से 28 अगस्त तक आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा

Tue, 18 May 2021 06:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 May 2021 06:09 AM IST
सार

जामिया देशभर में 26 जुलाई से 28 अगस्त तक दाखिला प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। इसके आधार पर 30 सितंबर तक दाखिला प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा।

विज्ञापन
online application for admission in jamia 2021 session starts from may 18
जामिया मिल्लिया इस्लामिया - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2021-22 में आठ नए कोर्स और चार नए डिपार्टमेंट शुरू कर रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन कुल 134 कोर्स में दाखिला संयुक्त प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर करेगा। जामिया 2021 सत्र में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो मंगलवार से ओपन करने जा रहा है। इच्छुक छात्र 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे। जबकि आवेदन पत्र की त्रुटियों में एक से 15 जुलाई तक सुधार किया जा सकेगा। 

विज्ञापन


जामिया देशभर में 26 जुलाई से 28 अगस्त तक दाखिला प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। इसके आधार पर 30 सितंबर तक दाखिला प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा। कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने सोमवार को कहा कि कोरोना के चलते विश्वविद्यालय बंद होने के कारण जामिया की वेबसाइट www.jmi.ac.in और विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक www.jmicoe.in की वेबसाइट पर ई-प्रोस्पेक्ट्स अपलोड कर दिया गया है। यहां पर छात्रों को बीटेक, बीआर्क, डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, फीस, प्रवेश परीक्षा, सीट, फीस से लेकर अन्य जानकारियां मिल जाएंगी। दाखिला प्रवेश परीक्षा की मेरिट से ही 134 कोर्स में दाखिला मिलेगा। दाखिला प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड 15 जुलाई को जामिया वेबसाइट पर अपलोड कर दिये जाएंगे। यहां से छात्रों को अपना नाम और पासवर्ड के आधार पर डाउनलोड करने होंगे।
विज्ञापन


यह होंगे नए विकल्प: डिपार्टमेंट ऑफ डिजाइन एंड इनोवेशन, डिपार्टमेंट ऑफ हॉस्पिटल मैनेजमेंट एंड हॉस्पिक स्ट्डीज,  डिपार्टमेंट ऑफ फोरन लैंग्वेज और डिपार्टमेंट ऑफ इंवायरमेंटल साइंसेज के नए डिपार्टमेंट शुरू हो रहे हैं।  इसके अलावा मॉस्टर ऑफ डिजाइन इन द फैकल्टी ऑफ ऑर्किटेक्चर, बीए ऑनर्स  इन फ्रेंच एंड फ्रैंकोफोन, बी ऑनर्स इन स्पेनिश एंड लेटिन अमेरिकन स्ट्डीज,एमएससी इंवायरमेंटल साइंस एंड मैनेजमेंट, एमए मॉस मीडिया हिंदी, पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन स्ट्डीज, पीजी डिप्लोमा इन इंग्लिश-हिंदी, एमबीए (हेल्थकेयर एंड हॉस्पिटल मैनेजमेंट) की पढ़ाई करने का मौका भी मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed