{"_id":"616bdf66d87f393e30552b89","slug":"onion-and-tomato-prices-hike-in-delhi-and-many-areas-budget-disbalances","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाय महंगाई: दिल्ली में बिगड़ा किचन का बजट, प्याज टमाटर की कीमतों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाय महंगाई: दिल्ली में बिगड़ा किचन का बजट, प्याज टमाटर की कीमतों में लगी आग
Sun, 17 Oct 2021 02:01 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:01 PM IST
सार
थोक में टमाटर की कीमत 60 रुपये प्रति किलो है। लेकिन खुदरा बाजार तक पहुंचते-पहुंचते इसकी कीमत में आग लग जाती है। खुदरा बाजार में ये टमाटर 70-80 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़े टमाटर के दाम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों से परेशान दिल्लीवासियों की जेब पर अब सब्जियों का वजन भी भारी पड़ने लगा है। टमाटर की बढ़ती कीमतों के कारण रसोई का बजट बिगड़ गया है। ऐसे में बढ़ती महंगाई से लोग खासे परेशान हैं।
गाजीपुर सब्जी मंडी के एक विक्रेता ने बताया कि थोक में टमाटर की कीमत 60 रुपये प्रति किलो है। लेकिन खुदरा बाजार तक पहुंचते-पहुंचते इसकी कीमत में आग लग जाती है। खुदरा बाजार में ये टमाटर 70-80 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से सब्जियों के उत्पादन पर असर पड़ा है। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रहीं कीमतें भी इसके मुख्य कारणों में से एक हैं।
विज्ञापन
कई इलाकों में तो प्याज भी लोगों की आंखों से आंसू निकाल रहे हैं। कुछ समय पहले तक 25-30 रुपये किलो के रेट में बिकने वाला प्याज अब दुगनी कीमत में बिक रहा है। कई जगहों पर इसकी कीमत बढ़कर 60-70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।