फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   One month old girl kidnapped publicly

दादी के जनाजे से एक माह की बच्ची का अपहरण, कब्रिस्तान के बाहर तलाशते रह गए परिजन

Sun, 13 Sep 2020 04:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2020 04:58 AM IST
विज्ञापन
One month old girl kidnapped publicly
अपहरण... - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मां के जनाजे को कंधा देने के लिए उसके बेटे ने अपनी एक माह की बच्ची को अनजान महिला को पकड़ा दिया। भीड़ का फायदा उठाकर महिला बच्ची समेत फरार हो गई।

विज्ञापन


शव सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद परिजनों को बेटी का ख्याल आया। काफी तलाश के बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका। पीड़ितों की शिकायत पर वेलकम थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी महिला की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित मेहराज परिवार के साथ जनता कालोनी, वेलकम में रहता है। शुक्रवार को उनकी 80 वर्षीय मां भूरी का निधन हो गया। रात करीब 9.30 बजे परिवार जनाजे को लेकर कब्रिस्तान के लिए निकला। साथ में मेहराज की पत्नी भी अपनी एक माह की बच्ची को लेकर चलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी दूर जाने के बाद महिला घर से कुछ सामान लेने वापस चली गई। जाते समय वह बच्ची को मेहराज को दे गई। इस बीच मेहराज को जनाजे को कंधा देना था। इसलिए उन्होंने बच्ची को साथ चल रही एक महिला को दे दिया। कब्रिस्तान में शव दफनाने के बाद उन्हें बच्ची और महिला का ध्यान आया।


उन्हें लगा कि महिला कब्रिस्तान के बाहर खड़ी होगी, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी महिला का पता नहीं चल पाया। देर रात थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed