फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   One lakh bikers may involved in tricolor journey of farmers Delhi Police gets intelligence input

एक लाख बाइकर्स किसान तिरंगा यात्रा में हो सकते हैं शामिल, मिली खुफिया जानकारी

Tue, 19 Jan 2021 12:59 AM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
One lakh bikers may involved in tricolor journey of farmers Delhi Police gets intelligence input
ट्रैक्टर रैली - फोटो : amar ujala

एक लाख बाइकर्स किसानों की 26 जनवरी को निकाले जाने वाली किसान तिरंगा यात्रा में शामिल हो सकते हैं। बाइकर्स पंजाब से सिंघु बॉर्डर पर पहुंचेंगे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने इस तरह के खुफिया इनपुट्स दिए हैं। इस तरह के इनपुट्स मिलने के बाद दिल्ली पुलिस अधिकारी परेशान हो गए हैं। पहले ही बॉर्डरों पर काफी संख्या में किसान आंदोलनरत हैं और अगर एक लाख बाइकर्स आ गए तो कैसे स्थिति को संभाला जाएगा। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्पेशल ब्रांच की ओर से दिए गए इनपुट्स में कहा गया है कि सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप व फेसबुक पर एक पम्पलेट सर्कुलेट हो रहा है। इस पम्पलेट में कहा गया है कि किसानों की 26 जनवरी को होने वाली किसान तिरंगा रैली को पंजाब की एक संस्था आयोजित करवा रही है। इस पम्पलेट में लोगों से आह्वान किया गया है कि किसानों को समर्थन देने के लिए बाइकर्स रैली में शामिल हो। 
विज्ञापन


पम्पलेट में बाइकर्स रैली में एक लाख बाइकर्स को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। रैली सैक्टर-78, पंजाब से शुरू होगी और सिंघु बॉर्डर पर आकर रूकेगी। पम्पलेट में एक व्हाट्सएप नंबर दिया गया है। इस नंबर पर फोन कर लोग अपने सवाल पूछ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल ब्रांच को पता लगा है संस्था का प्रमुख इस बाइकर्स रैली को आयोजित करवा रहा है और इस संस्था का कोरपोरेट ऑफिस फेस-दो, मोहाली, पंजाब में है। ये संस्था वर्ष 2008 में रजिस्टर्ड हुई थी। आपदा की स्थिति में लोगों की सहायता कर संस्था गिनीज बुक लिम्का में अपना नाम दर्ज करवा चुकी है। तिरंगा यात्रा किसानों की एकता को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित की जा रही है। संस्था इस यात्रा में शामिल होना चाहती है। हालांकि अभी बाइकर्स रैली आयोजित करने वाली संस्था को किसान नेताओं आदि से कोई जवाब नहीं मिला है। 



दिल्ली पुलिस अफसर हुए परेशान
बॉर्डरों पर काफी संख्या में किसान जमे हुए हैं। अगर ये किसान टैक्टर-ट्राली लाकर दिल्ली में तिरंगा यात्रा निकालेंगे तो दिल्ली पुलिस ट्रैफिक व कानून व्यवस्था खराब हो सकती है। तिरंग यात्रा में एक लाख बाइकर्स के शामिल होने से पुलिस अफसर परेशान हो गए हैं। दिल्ली पुलिस में अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

दिल्ली के बॉर्डरों पर अलर्ट जारी किया गया
किसानों की तिरंगा यात्रा को देखते हुए दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि अगर किसान बॉर्डरों से दिल्ली में प्रवेश कर भी जाते हैं तो नई दिल्ली इलाके में बिल्कुल नहीं घुसने दिया जाएगा। नई दिल्ली की अभी से नाकेबंदी करना शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed