फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   One arrested for cheating 2 crore rupees from women in Delhi

लालच बुरी बला : रातोंरात मुनाफे के झांसे में 39 महिलाओं को फांसा, डकार गया दो करोड़ रुपये

Fri, 24 Dec 2021 04:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Dec 2021 04:59 AM IST
सार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहिणी के हरगोविंद नगर निवासी मनीष कुमार सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन
One arrested for cheating 2 crore rupees from women in Delhi
आरोपी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिलाओं को मल्टी लेवल मार्केटिंग स्कीम में निवेश पर मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले जालसाज को आर्थिक अपराध शाखा ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 39 महिलाओं से करीब दो करोड़ रुपये की ठगी की है।

विज्ञापन


शाखा की संयुक्त आयुक्त छाया शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहिणी के हरगोविंद नगर निवासी मनीष कुमार सिंह के रूप में हुई है। वर्ष 2019 में प्रोमिला जैन व अन्य ने शाखा में ठगी की शिकायत की थी। 
विज्ञापन


बताया था कि मनीष और अन्य ने मासिक आधार पर अधिक ब्याज का भुगतान करने का झांसा देकर मल्टी लेवल मार्केटिंग स्कीम में निवेश करवाया। कुछ समय बाद आरोपी ने न तो ब्याज का भुगतान किया और न ही निवेश की गई राशि वापस की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पता चला कि आरोपियों ने बिना किसी प्राधिकरण की अनुमति के रोहिणी क्षेत्र की महिलाओं से बडे़ पैमाने पर पैसे लिए हैं। 39 महिलाओं से दो करोड़ रुपये की उगाही की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed