{"_id":"60c38e201d2d4c5e384b0f7f","slug":"on-being-called-impotent-a-young-man-killed-his-elder-brother-attacked-with-dumbbell-on-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नपुंसक कहने पर युवक ने की बड़े भाई की हत्या, डंबल से सिर पर हमला कर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: नपुंसक कहने पर युवक ने की बड़े भाई की हत्या, डंबल से सिर पर हमला कर उतारा मौत के घाट
Fri, 11 Jun 2021 09:54 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 11 Jun 2021 09:54 PM IST
सार
युवक ने खुद को बचाते हुए डंबल लेकर बड़े भाई के सिर व छाती पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई थी। कालकाजी थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार की टीम ने आरोपी युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
भाई की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालकाजी में एक युवक ने अपने बड़े भाई की डंबल से सिर व छाती पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। छोटे भाई ने बड़े भाई को नपुंसक कह दिया था। इस पर बड़े भाई ने युवक पर डंबल से हमला कर दिया।
विज्ञापन
युवक ने खुद को बचाते हुए डंबल लेकर बड़े भाई के सिर व छाती पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई थी। कालकाजी थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार की टीम ने आरोपी युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा के अनुसार 8/18 प्रथम मंजिल, कालकाजी एक्सटेंशन नेहरू एंक्लेव में रहने वाले पुनीत भाटिया ने 10 जून की रात करीब सवा एक बजे कालकाजी थाना पुलिस को सूचना दी थी कि भाई ने भाई की हत्या कर दी है। कालकाजी थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार जांच अधिकारी एसआई विनोद मीणा, सिपाही आनंद व अन्य स्टाफ के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। स्टोर रूम में विजय कुमार साहू (35) स्टोर रूम में मृत लहूलुहान पड़ा हुआ था। विजय कुमार का छोटा भाई अजय कुमार साहू (32) कमरे में बैठा हुआ था। विजय कुमार साहू को थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने तुरंत एम्स पहुंचवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस टीम को जांच में पता लगा कि अजय कुमार साहू ने बड़े भाई विजय कुमार को नपुंसक बोल दिया था। इस बात पर विजय ने अजय को डंबल मार दिया। अजय ने खुद को बचाते हुए दूसरा डंबल उठाकर विजय कुमार के सिर व छाती पर ताबड़तोड़ वार कर दिए थे। वह बड़े भाई पर डंबल से काफी देर तक हमला करता रहा। आवाज सुनकर पुनीत भाटिया मौके पर पहुंच गया था। कालकाजी थाना पुलिस ने छोटे भाई अजय कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों भाई एक साथ काम करते थे
पुनीत भाटिया की कृष्णा मार्केट कालकाजी में बुक डिपो है। दोनों भाई पिछले दस वर्ष से वहीं हेल्पर का काम करते थे। पुनीत भाटिया ने दोनों भाइयों को एक कमरा अपने घर में रहने के लिए दे रखा था। घरेलू कलह की वजह से दोनों की पत्नियां अपने मायके गई हुई थीं। दोनों की पत्नियां कई वर्षों से अपने मायके में रह रही हैं। विजय के एक बेटा है और अजय की एक बेटी है।