फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Omicron: Three more suspected patients found in Delhi, admitted to LNJP

ओमिक्रॉन: दिल्ली में दो और संदिग्ध मरीज मिले, एलएनजेपी में भर्ती, चार को मिली छुट्टी

Thu, 09 Dec 2021 08:39 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 09 Dec 2021 08:39 PM IST
सार

एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि बुधवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से तीन नए संदिग्ध संक्रमितों को लाया गया है। इसके साथ ही अस्पताल में कुल 33 संदिग्ध भर्ती हो चुके हैं।

विज्ञापन
Omicron: Three more suspected patients found in Delhi, admitted to LNJP
एलएनजेपी के एमडी डॉ. सुरेश कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एक सप्ताह बाद चार यात्रियों को एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। यह सभी पहले दिन से ही कोरोना संदिग्ध थे। आरटी पीसीआर रिपोर्ट में भी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी।

विज्ञापन


गुरुवार को लोकनायक (एलएनजेपी) अस्पताल से चारों मरीजों को उनके घर भेज दिया गया है। हालांकि इन सभी को होम आइसोलेशन में अगले एक सप्ताह तक रहने और किसी भी तरह की दिक्कत होने पर तत्काल संपर्क करने के लिए भी कहा है। ओमिक्रॉन को लेकर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुरू हुई निगरानी के बाद पहली बार मरीजों को छुट्टी मिली है।
विज्ञापन


उधर, हवाई अड्डे पर दो और ओमिक्रॉन संदिग्ध मिले हैं। बीते दो दिन में पांच लोग संदिग्ध मिल चुके हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया जा चुका है। यह जानकारी देते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि अब उनके यहां विदेश से आए कुल संदिग्ध मरीजों की संख्या 31 हो गई है, जिनमें से करीब 20 लोग संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि साथ ही एक ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज भी है जिसकी हालत पहले से काफी बेहतर है। बाकी मरीज संदिग्ध हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक 12 लोगों की जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट प्राप्त हुई है। बाकी मरीजों की रिपोर्ट नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed