{"_id":"5d4b35938ebc3e6cdb2e9bfb","slug":"old-metro-card-user-will-reward-ashram-news-noi4539053137","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर आप पुराने मेट्रो स्मार्ट कार्ड धारक हैं तो कार्ड संग सेल्फी दिलवा सकती है इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर आप पुराने मेट्रो स्मार्ट कार्ड धारक हैं तो कार्ड संग सेल्फी दिलवा सकती है इनाम
Thu, 08 Aug 2019 07:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 07:14 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप दिल्ली मेट्रो के पुराने यात्री हैं और शुरुआती दौर में खरीदा गया स्मार्ट कार्ड अब भी प्रयोग करने की स्थिति में है तो आप डीएमआरसी की विशिष्ट यात्रियों की श्रेणियों में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो के 25 वें स्थापना दिवस उत्सव के तहत डीएमआरसी पुराने 25 यात्रियों की तलाश कर रही है। अगर आपके पास पुराना कार्ड है तो कार्ड संग सेल्फी खींचे और इनाम जीतने के लिए डीएमआरसी को टैग करें।
विज्ञापन
डीएमआरसी की ओर से स्थापना दिवस उत्सव के तहत यह अभियान चलाया है। चूंकि डीएमआरसी के पास मेट्रो कार्ड धारकों का डाटा रिकॉर्ड में नहीं होता, इसलिए डीएमआरसी ने सोशल मीडिया ट्विटर और फेसबुक के जरिये पुराने यात्रियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
डीएमआरसी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि अगर आप दिल्ली मेट्रो में मेट्रो स्मार्ट कार्ड की सुविधा शुरू होने से लेकर अब तक स्मार्ट कार्ड का प्रयोग कर रहे हैं तो डीएमआरसी उन्हें आकर्षक उपहार देकर सम्मानित करेगी।
पुराने यात्रियों की तलाश के लिए 250 पुराने स्मार्ट कार्ड यूजर्स की सूची डीएमआरसी की वेबसाइट पर जारी की गई है। इन कार्ड की सिरीज में स्मार्ट कार्ड संख्या 00000143 और 00066624 के बीच रखी गई है। इसकी विस्तृत जानकारी डीएमआरसी की वेबसाइट delhimetrorail.com/othersdocuments पर उपलब्ध है।
डीएमआरसी से आकर्षक इनाम हासिल करने के लिए यात्रियों के लिए यह आवश्यक है कि यात्री डीएमआरसी द्वारा जारी की गई पुराने स्मार्ट कार्ड धारकों के नंबरों को मिला सकें।
जानकारी के अनुसार जारी की गई सूची में से जो भी पहले 25 यात्री डीएमआरसी से संपर्क करेंगे उनका इनाम के लिए चयन किया गया जाएगा।