फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Officials reprimanded for negligence in pollution control

Delhi News: प्रदूषण नियंत्रण में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को फटकार

Thu, 09 Nov 2023 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 09:06 PM IST
विज्ञापन
Officials reprimanded for negligence in pollution control
सिविल लाइंस जोन में 3 स्मॉग गन, चार वाटर स्प्रिंकलिंग मशीनें और 27 टीमें तैनात कीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण के स्तर से निपटने के लिए मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने बृहस्पतिवार को जहांगीरपुरी प्रदूषण हॉटस्पॉट का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों में धूल नियंत्रित करने के लिए वाटर स्प्रिंकलिंग मशीनों के उपयोग सहित प्रदूषण विरोधी उपायों की तैनाती का जायजा लिया। यहां पर प्रदूषण नियंत्रण में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण के लिए जरूरी उपकरण और कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

डॉ. शैली ओबरॉय ने अधिकारियों को भारी प्रदूषित क्षेत्रों में एंटी स्मॉग गन के साथ बड़े पैमाने पर पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए। प्रदूषण की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि कूड़ा जलाने वालों और निर्माण और विध्वंस (सीएंडडी) अपशिष्ट नियमों के उल्लंघन कर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सभी जोनों में साइटों पर निर्माण गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने नागरिकों से प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में एमसीडी के साथ सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिल्ली की हवा को स्वच्छ रखने के लिए सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। धूल प्रदूषण को कम करने के लिए 3 स्मॉग गन, चार वाटर स्प्रिंकलिंग मशीनें और चौबीसों घंटे काम करने वाली 27 टीमों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed