{"_id":"613f5f4f8ebc3e3ee81c9dc1","slug":"number-of-dengue-cases-count-had-stood-at-171-in-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: राजधानी में डेंगू का कहर जारी, इस साल 158 मामले आए सामने, पिछले 11 दिन में 34 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: राजधानी में डेंगू का कहर जारी, इस साल 158 मामले आए सामने, पिछले 11 दिन में 34 केस
Mon, 13 Sep 2021 07:55 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 13 Sep 2021 07:55 PM IST
सार
2019 में इस अवधि तक डेंगू के कुल 171 मामले आए थे। लेकिन मौजूदा समय डेंगू की चपेट में लोग तेजी से आ रहे हैं, ऐसे में आशंका है कि इस साल यह आंकड़ा और ऊपर जा सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में इस साल डेंगू के 158 मामले आए हैं। इनमें से 34 मामले 31 अगस्त से 11 सितम्बर के बीच आए हैं। डेंगू के मामले तीव्र गति से बढ़ रहे हैं। लेकिन राहत की बात ये है कि शहर में अभी तक डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
सोमवार को दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से जारी रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है। दक्षिणी निगम की रिपोर्ट के मुताबिक 1 जनवरी से 11 सितंबर के बीच 2019 के बाद इस साल सर्वाधिक मामले आए हैं। 2019 में इस अवधि तक डेंगू के कुल 171 मामले आए थे। लेकिन मौजूदा समय डेंगू की चपेट में लोग तेजी से आ रहे हैं, ऐसे में आशंका है कि इस साल यह आंकड़ा और ऊपर जा सकता है।
विज्ञापन
इस साल बीते महीने अगस्त में ही डेंगू ने 72 लोगों को चपेट में लिया था। इस महीने यह संख्या और बढ़ने की पूरी संभावना है। निगम के मलेरिया विभाग के विशेषज्ञों ने लोगों से मच्छरों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया है कि डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का लार्वा साफ पानी में पनपता है। जबकि मलेरिया फैलाने वाले मच्छर गंदे पानी में प्रजनन करते हैं। दिल्ली में वेक्टर जनित बीमारियों के मामले आम-तौर पर जुलाई से नवंबर के बीच ज्यादा आते हैं।
विज्ञापन