Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   NSUI accuses Chief Minister regarding DUSU elections

Delhi News: एनएसयूआई का डूसू चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पर आरोप

Sat, 13 Sep 2025 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
NSUI accuses Chief Minister regarding DUSU elections
-मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के इशारे पर डीयू प्रशासन उम्मीदवारों को कर रहा परेशान
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव को लेकर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आरोप लगाया है। वरुण के मुताबिक दिल्ली की मुख्यमंत्री के इशारे पर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) प्रशासन एनएसयूआई के उम्मीदवारों को परेशान कर रहा है। उनकी उम्मीदवारी रद्द करने की धमकी दी जा रही है।


पूछताछ के नाम पर उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार राहुल झांसला को तीन घंटे तक रोका गया। नामांकन के बाद उम्मीदवारों को केवल चार दिन का समय प्रचार-प्रसार के लिए मिलता है। मगर, प्रशासन जानबूझकर उम्मीदवारों को छात्रों तक पहुंचने से रोक रहा है। जबकि एबीवीपी के उम्मीदवार प्रतिबंध के बावजूद प्रिंटेड सामग्री बांट रहे हैं। एनएसूयआई उम्मीदवारों को नोटिस और धमकियां दी जा रही हैं। छात्रों से अपील है कि वह अपने वोट से इस अन्याय का जवाब दें। साथ ही न्यायालय से आग्रह है कि इस अन्यायपूर्ण प्रथा को तुरंत रोका जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed