फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Now you can pay for metro tickets through UPI in vending machines

Delhi : अब मेट्रो टिकट के लिए वेंडिंग मशीन में यूपीआई से कर सकेंगे भुगतान, राजीव चौक से सेवा शुरू

Fri, 04 Aug 2023 06:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 04 Aug 2023 06:48 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर के सभी मेट्रो स्टेशनों पर टीवीएम मशीनों के अपग्रेड किया गया है। इससे यात्री अब यूपीआई का उपयोग कर स्मार्ट कार्ड रिचार्ज, क्यूआर टिकट खरीदने के लिए भुगतान कर सकते हैं।

विज्ञापन
Now you can pay for metro tickets through UPI in vending machines
डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से इस सुविधा का शुभारंभ किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले मुसाफिर अब टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम) में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) से टिकट का भुगतान कर सकेंगे। दिल्ली-एनसीआर के सभी मेट्रो स्टेशनों पर टीवीएम मशीनों के अपग्रेड किया गया है। इससे यात्री अब यूपीआई का उपयोग कर स्मार्ट कार्ड रिचार्ज, क्यूआर टिकट खरीदने के लिए भुगतान कर सकते हैं।

विज्ञापन


इन गतिविधियों के साथ ही मेट्रो नेटवर्क के स्टेशनों पर 125 टीवीएम को पहले ही अपग्रेड कर दिया गया है।  डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से इस सुविधा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेसर्स रेवेन्यू कलेक्शन सिस्टम (थेल्स) के प्रबंध निदेशक जीन मार्क रेनॉड और एक निजी भुगतान कंपनी के चीफ बिजनेस अधिकारी अभय शर्मा के साथ डीएमआरसी के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मेट्रो में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मेट्रो में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। तीन स्तर पर यात्रियों की जांच की जा रही है। ऐसे में व्यस्त समय में यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक मेट्रो में सुरक्षा की किसी तरह की चूक न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यात्रियों को सुरक्षा जांच के लिए लंबी लाइनों से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में कई यात्री ट्वीट कर लंबी लाइनों की तस्वीरें व वीडियो प्रसारित कर रहे हैं। यात्रियों की पहले सुरक्षाकर्मी फिर मेटल डिटेक्टर से गुजरने के बाद सीआईएसएफ कर्मी जांच कर रहे हैं। दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क गुरुग्राम के रैपिड रेल, एक्वा लाइन को मिलाकर करीब 390 किलोमीटर है और इस नेटवर्क पर कुल 286 मेट्रो स्टेशन हैं। 


सामान्य तौर पर मेट्रो स्टेशनों पर दो स्तरीय सुरक्षा जांच होती है, लेकिन अभी सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है। डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मेट्रो ने सुरक्षा को लेकर तैयारी की है। मेट्रो स्टेशनों पर सीआईएसएफ के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed