फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   North Delhi Municipal Corporation, All your councilors suspended from the House for 15 days

दिल्ली नगर निगम: आप के सभी पार्षद 15 दिनों के लिए सदन से निलंबित

Tue, 24 Sep 2019 06:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 24 Sep 2019 06:37 AM IST
सार

  • कांग्रेसी पार्षदों ने आप पर डेंगू-मलेरिया पर झूठा श्रेय लेने का लगाया आरोप
  • आप के 20 से अधिक पार्षद निलंबित
  • भाजपा ने लाया निंदा प्रस्ताव

विज्ञापन
North Delhi Municipal Corporation, All your councilors suspended from the House for 15 days
आप झंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सदन की बैठक में कांग्रेसी पार्षदों ने दिल्ली सरकार पर डेंगू-मलेरिया पर झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाते हुए मामले में चर्चा का प्रस्ताव रखा। लेकिन आम आदमी पार्टी के पार्षद अनियमितता का आरोप लगाते हुए पार्किंग के मुद्दे पर चर्चा करने की मांग पर अड़ गए। इस पर सदन में हंगामा होने लगा।

विज्ञापन


विवाद के बीच नेता सदन ने निंदा प्रस्ताव पेश किया, जिसे भाजपा और कांग्रेस के तमाम पार्षदों का समर्थन मिलने के बाद पारित कर दिया गया। हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित भी की गई, लेकिन हंगामे का सिलसिला नहीं थमा। इसे देखते हुए महापौर के आदेश पर इंफोर्समेंट विंग की टीम ने आप के सभी पार्षदों को सदन से बाहर कर दिया।
विज्ञापन


नेता विपक्ष का आरोप है कि आप के पार्षदों के साथ धक्का मुक्की हुई है और उन्हें सदन से जबरन बाहर कर दिया गया। उत्तरी निगम की बैठक में यह पहला ऐसा मौका है कि जब किसी पार्टी के 20 से अधिक पार्षदों के निलंबन के साथ-साथ उन्हें कर्मियों की मदद से सदन से बाहर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन की बैठक करीब दो बजे शुरू हुई। जैसे ही कांग्रेस के पार्षद आले मोहम्मद ने डेंगू-मलेरिया के मामले में एमसीडी कर्मियों की तरफ से किए गए प्रयासों के बावजूद दिल्ली सरकार पर श्रेय लेने का आरोप लगाया। फिर विपक्ष और कांग्रेसी पार्षदों के बीच बहस शुरू हो गई और थोड़ी देर बाद भाजपा के पार्षदों ने भी विरोध करना शुरू कर दिया। फिर आप और कांग्रेस के पार्षदों के बीच आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया और मामला इतना बढ़ गया कि भाजपा को निंदा प्रस्ताव लाना पड़ा। 

अनियमितता को दबाने के लिए चर्चा के लिए पार्षद नहीं हुए राजी

नेता विपक्ष सुरजीत सिंह पंवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्किंग मामले में पहले से काफी अनियमितताएं हैं, इसलिए पहले इस पर चर्चा की मांग की गई। लेकिन दोनों पार्टियां इस पर चर्चा के लिए राजी नहीं थीं।


इसलिए पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया ताकि विपक्ष इस मामले पर शांत हो जाए। सदन में आप पार्षदों के साथ धक्का मुक्की भी हुई, जिसमें कुछ पार्षदों को चोटें भी आईं। बैठक में आप के 20 से अधिक पार्षद मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed