फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   no external examiner for class ten practicals

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 2021 : दसवीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए बाहरी एग्जामिनर नहीं होगा

Fri, 05 Mar 2021 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
no external examiner for class ten practicals
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं-बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षा की उत्तर पुस्तिका में इस बार बदलाव देखने को मिलेगा। बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षा की उत्तर पुस्तिका के कवर पेज में बदलाव किए हैं। एग्जामिनर को इस पर सही और सटीक तरह से सभी जानकारी को भरना होगा। वहीं दसवीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए बाहरी एग्जामिनर नियुक्त नहीं होगा, जबकि बारहवीं के लिए बाहरी एग्जामिनर नियुक्त किया जाएगा। प्राइवेट छात्रों के लिए अलग से प्रैक्टिकल नहीं होंगे।
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट मूल्यांकन व आंतरिक मूल्यांकन की तिथियां पहले ही जारी हो चुकी हैं। प्रैक्टिकल परीक्षा स्कूलों में एक मार्च से 11 जून के बीच आयोजित होगी। स्कूलों को प्रोजेक्ट मूल्यांकन व आंतरिक मूल्यांकन भी 11 जून तक करना होगा। बोर्ड ने अब परीक्षा व मूल्यांकन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं सीबीएसई द्वारा नियुक्ति बाहरी परीक्षकों की उपस्थिति में आयोजित होंगी। जबकि दसवीं के लिए बाहरी परीक्षक नहीं होगा। दसवीं के प्राइवेट छात्रों के लिए अलग से प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं होगी। उनके थ्योरी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रो-रेटा फॉर्मूले के आधार पर प्रैक्टिकल के अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बारहवीं में जो छात्र 2019-20 में रेगुलर छात्रों में बैठे थे और फेल हो गए थे, वह ही 2021 की प्रैक्टिकल परीक्षा में बैठ सकेंगे। जबकि 2019-20 और 2018-19 से पहले परीक्षा में बैठे छात्रों को प्रैक्टिकल में अंक उनके थ्योरी में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रो रेटा फॉर्मूूला से दिए जाएंगे।
बोर्ड की ओर से पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान हर बच्चों के हर बैच का अलग-अलग फोटो बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक पर अपलोड करना होगा। इस तरह से स्कूलों को बच्चों का लैब में एग्जामिनर के सामने प्रैक्टिकल करते हुए फोटो भेजना होगा।

प्रैक्टिकल परीक्षाओं के दौरान प्रयोगशाला में एक समूह फोटो भी अपलोड करनी होगी। जिसमें बाहरी परीक्षक, आंतरिक परीक्षक व पर्यवेक्षक होंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस फोटो में सभी बच्चों व परीक्षक के चेहरे साफ दिखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed