फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   no entry for commercial vehicles without rfid tag

दिल्ली : एक जुलाई से बिना आरएफआईडी टैग के वाणिज्यिक वाहनों को प्रवेश नहीं

Sat, 19 Jun 2021 04:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 19 Jun 2021 04:47 AM IST
सार

राजधानी में प्रवेश की बेहतर सुविधाएं मुहैैैया कराने के लिए सीमाओं पर 124 प्वाइंट्स को आरएफआईडी से लैस कर दिया गया है। इसके लागू होने से टोल प्लाजा पर वाहनों का जाम नहीं लगेगा जिससे समय बचेगा।

विज्ञापन
no entry for commercial vehicles without rfid tag
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेडिया फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस (आरएफआईडी) टैग या पर्याप्त रिचार्ज के बगैर एक जुलाई से दिल्ली में वाणिज्यिक वाहनों को प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। राजधानी में प्रवेश की बेहतर सुविधाएं मुहैैैया कराने के लिए सीमाओं पर 124 प्वाइंट्स को आरएफआईडी से लैस कर दिया गया है। इसके लागू होने से टोल प्लाजा पर वाहनों का जाम नहीं लगेगा जिससे समय बचेगा।

विज्ञापन


दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) की ओर से 14 जून को जारी नोटिस में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी के सभी प्रवेश बिंदुओं पर आरएफआईडी टैग खरीदने और रिचार्ज की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वाणिज्यिक वाहनों के लिए पर्यावरण स्वच्छता शुल्क और टोल टैक्स के संग्रह के लिए आरएफआईडी से लैस किया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि वैध आरएफआईडी टैग और पर्याप्त रिचार्ज के बगैर किसी भी वाणिज्यिक वाहन को एक जुलाई से दिल्ली में प्रवेश की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 502,323 टैग जारी
एसडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक 502,323 आरएफआईडी टैग जारी किए जा चुके हैं। टैग को ऑनलाइन रिचार्ज करने के लिए एक मोबाइल एप भी है। इसके लिए एमसीडी-टोल, एप्लिकेशन डाउनलोड करने के बाद मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद टैग रिचार्ज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed