{"_id":"5dc32a938ebc3e5b715ef92d","slug":"nirbhaya-case-one-culprit-give-murcy-petition-ashram-news-noi471445964","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले के एक दोषी ने दया याचिका दायर की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले के एक दोषी ने दया याचिका दायर की
विज्ञापन
निर्भया कांड के एक दोषी ने
दया याचिका दायर की
नई दिल्ली। निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले के चार दोषियों में से एक विनय शर्मा ने राष्ट्रपति के पास दया याचिका दायर कर दी है। एक दोषी मुकेश ने दया याचिका देने से मना कर दिया है। वहीं अन्य दो दोषियोें अक्षय और पवन ने जेल प्रशासन को राष्ट्रपति के पास भेजी जाने वाली दया याचिका के पहले उपलब्ध दूसरे कानूनी विकल्पों की जानकारी दी। जेल प्रशासन का कहना है कि दया याचिका को वह सरकार के पास भेज देगा। जिन तीन दोषियों ने दया याचिका दायर नहीं की है, उनके बारे में अब नए सिरे से विचार किया जाएगा।
जेल प्रशासन के मुताबिक, विनय शर्मा ने जेल अधीक्षक कार्यालय के नोटिस के जवाब में कहा है कि उसने राष्ट्रपति के पास दया याचिका दायर की है। जेल प्रशासन दया याचिका सरकार के पास भेजेगा। जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि दोषी मुकेश ने दया याचिका देने से मना कर दिया है। अक्षय और पवन ने नोटिस के जवाब में अदालतों में उनके मामले लंबित होने की बात कही है। जेल सूत्रों का कहना है कि जिन तीन दोषियों ने याचिका नहीं दी है, उनके बारे में नए सिरे से विचार होगा। जेल प्रशासन अब इस मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दायर करेगा।