फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Newly married woman strangled to death

नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या

Mon, 28 Sep 2020 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman strangled to death
नई दिल्ली। रणहौला इलाके में नवविवाहिता की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसके पेट पर भी चाकू से वार किया गया है। घर का सामान बिखरा हुआ था। पति ने लूटपाट की आशंका जतायी है, वहीं पुलिस को किसी परिचित पर हत्या करने का शक है। पुलिस पति और ससुराल वालों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मनीषा अपने पति पंकज के साथ मोहन गार्डन इलाके में दूसरी मंजिल पर रहती थी। पहली मंजिल पर उसके जेठ और जेठानी का परिवार रहता है। पंकज हरिनगर डिपो में कलस्टर बस मैकेनिक है। पंकज के मुताबिक मई माह में ही उसकी शादी हुई थी। 26 सितंबर की सुबह वह काम पर चला गया। रात करीब 9:30 बजे घर वापस आया। मेन गेट की कुंडी अंदर से बंद थी। काफी खटखटाने पर मनीषा ने दरवाजा नहीं खोला। किसी तरह से पंकज ने हाथ डालकर कुंडी खोल ली। कमरे के फर्श पर मनीषा की लाश पड़ी थी। चाकू से उसके गले और पेट पर हमला किया गया था। पंकज भागकर अपने भाई के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मनीषा के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed