फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new opd start in aims, waiting 20 percent decreased

एम्स : नई ओपीडी से राहत, वेटिंग 20 प्रतिशत कम

Thu, 20 Feb 2020 05:50 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 20 Feb 2020 05:50 AM IST
विज्ञापन
new opd start in aims, waiting 20 percent decreased
एम्स दिल्ली

एम्स में सोमवार को नए ओपीडी ब्लॉक का विधिवत तरीके से उद्घाटन कर दिया गया। पूजा अर्चना के बाद ब्लॉक में छह विभागों की ओपीडी शुरू हुई। हालांकि दिनभर मरीज और तीमारदार ओपीडी ब्लॉक तक पहुंचने में काफी परेशान भी हुए। ओपीडी ब्लॉक दूर होने की वजह से मरीजों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई। मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण उन्हें गाड़ियों में नंबर से बैठाने की अपील की जा रही थी। मस्जिद मोठ स्थित नया ओपीडी ब्लॉक मेट्रो स्टेशन से करीब 500 मीटर की दूरी पर है। एम्स ने मरीजों के आने जाने के लिए कार और ई-रिक्शा का इंतजाम भी किया है। हालांकि ये इंतजाम नाकाफी साबित हुए।

विज्ञापन


दरअसल 570 कमरे वाले नए ओपीडी ब्लॉक में करीब 10 हजार मरीजों के उपचार की व्यवस्था है। मनोचिकित्सा विभाग की ओपीडी प्रथम तल पर ए विंग, हड्डी रोग प्रथम तल के बी और सी विंग, मेडिसिन दूसरे तल पर ओ और बी विंग, जेरियाट्रिक विभाग दूसरे तल पर सी विंग, त्वचा रोग तीसरे फ्लोर पर ए विंग और हार्मोन रोग विभाग की ओपीडी तीसरे तल पर बी और सी विंग में है।
विज्ञापन


यहां आठ मंजिला इमारत में हर मंजिल पर ओपीडी के बाहर 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। ओपीडी में मरीजों की सुविधा के लिए डिजीटल स्क्रीन लगाई गई है। नई ओपीडी की इमारत में लिफ्ट के साथ एस्केलेटर की व्यवस्था भी है। दिव्यांगों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से काउंटर बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed