फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new hostel manual with the help of student union

JNU छात्रसंघ के सहयोग से नया हॉस्टल मैनुअल संभव, सोमवार तक सुलझ सकता है फीस का मसला

Sat, 23 Nov 2019 10:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, छात्रसंघ के सहयोग से नया हॉस्टल मैनुअल संभव, सोमवार तक सुलझ सकता है फीस का मसला
अमर उजाला ब्यूरो, छात्रसंघ के सहयोग से नया हॉस्टल मैनुअल संभव, सोमवार तक सुलझ सकता है फीस का मसला Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 23 Nov 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
new hostel manual with the help of student union
फीस बढ़ोतरी के विरोध में छात्र - फोटो : अमर उजाला

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में हॉस्टल फीस बढ़ोतरी मामला सोमवार तक सुलझने की पूरी संभावना है। केंद्र सरकार की उच्च स्तरीय समिति इस हॉस्टल मैनुअल ड्राफ्ट के बजाय छात्रसंघ के सहयोग से नया ड्राफ्ट बनाने की सिफारिश कर सकती है।

विज्ञापन


उसमें भी हॉस्टल फीस बढ़ोतरी तो होगी पर बेहद आंशिक। शुक्रवार शाम 4 से 6 बजे तक समिति ने कैंपस में 35 से अधिक छात्रों से दिक्कतों पर बात की। इस दौरान छात्रसंघ समेत आम छात्रों की ओर से दिक्कतों के साथ समाधान भी सुझाया गया।
विज्ञापन


छात्रसंघ की मांग है कि पहले हॉस्टल मैनुअल ड्राफ्ट को पूरी तरह वापस लेते हुए नया ड्राफ्ट तैयार हो। इसमें छात्रसंघ की भी भागीदारी हो। छात्रसंघ भी हॉस्टल फीस बढ़ाने को तैयार है, पर आम छात्रों की सहमति से। इससे पूर्व, विद्यार्थियों ने नॉर्थ गेट से कुलपति कार्यालय तक मानव शृंखला बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपस में तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति ने कुलपति कार्यालय की दूसरी मंजिल में छात्रसंघ और आम छात्रों के साथ बैठक की। समिति ने सभी छात्रों से उनकी दिक्कतों की जानकारी ली।

अंदर बैठक चल रही थी तो बाहर आम छात्रों ने बैनर, तख्ती आदि के साथ हॉस्टल मैनुअल रोलबैक की मांग की। उनका कहना था कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी मर्जी से कोई फैसला उन पर नहीं थोप सकता है।

इससे पहले सुबह साबरमती ढाबे के बाहर जेएनयू एबीवीपी इकाई ने हॉस्टल मैनुअल को पूरी तरह वापस लेने की मांग के साथ विरोध दर्ज करवाया। एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

उधर, बैठक में कमेटी के पक्ष की जानकारी देते हुए छात्रसंघ महासचिव सतीश यादव ने कहा कि कमेटी ने विद्यार्थियों की मांगों पर सहमति जताई, लेकिन उन्होंने बैठक में किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि उनकी बात को माना जाएगा या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन वह अपनी संस्तुति देंगे।

सोेमवार को रिपोर्ट देगी समिति

सूत्रों के मुताबिक, कमेटी मंत्रालय को सोमवार को रिपोर्ट देगी। इसमें दिक्कतों के साथ समाधान के सुझाव भी होंगे। समिति सदस्य छात्रों से खासे प्रभावित हैैं। विद्यार्थियों ने अपनी हर दिक्कत को समिति के समक्ष रखा है।

वे खुद मानते हैं कि विश्वविद्यालय में कई साल से फीस बढ़ोतरी नहीं हुई है। यह होनी चाहिए, पर छात्रसंघ समेत आम छात्रों की सहमति से। सूत्रों के मुताबिक, समिति फिलहाल इस हॉस्टल मैनुअल ड्राफ्ट पर पुनर्विचार की सिफारिश कर सकती है। नए ड्राफ्ट में फीस बढ़ोतरी होगी, पर पहले से बेहद कम।

बैठक में सामने आया निष्कर्ष
- कुलपति बात करते तो छात्रसंघ से लेकर आम छात्र तक हॉस्टल मैनुअल को लेकर सड़कों पर आंदोलन नहीं करते।
- विश्वविद्यालय प्रबंधन को एक साथ इतनी अधिक फीस नहीं बढ़ानी चाहिए थी। थोड़े-थोड़े अंतराल पर फीस बढ़ोतरी होने पर छात्र विरोध नहीं करते।
- विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच संवाद न होना आंदोलन का बड़ा कारण बना।
- छात्रसंघ को भी विभिन्न कमेटियों में एक सदस्य के रूप में शामिल किया जाना चाहिए, ताकि आम छात्रों की राय को शामिल किया जा सके।
- स्कूल व सेंटर के प्रमुख, हॉस्टल वार्डन आदि ने ढंग से छात्रों को हॉस्टल मैनुअल ड्राफ्ट पर जानकारी नहीं दी।
- विश्वविद्यालय के फैसलों में छात्रों की भागीदारी न होने से अधिक दिक्कत आई।
- कुलपति प्रो. एम. जगदीश कुमार से छात्रों से संवाद करने की सिफारिश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed