फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   yeman youth was identified with the help of google translate.

गूगल ट्रांसलेशन से पहचाना यमन का युवक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
yeman youth was identified with the help of google translate.
नई दिल्ली, । गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में तैनात डाक्टर योगेन्द्र सिंह की समझदारी व गूगल ट्रांसलेटर से युवक की पहचान होने का रोचक मामला सामने आया है। युवक यमन देश का निकला। डॉक्टर ने दिल्ली में तैनात अपनी डॉक्टर पत्नी व ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस की मदद ली और युवक को बुधवार को यमन एंबेसी पहुंचा दिया। शुरू में लोग युवक को जमाती समझ कर कोरोना होने की बात कहकर दूर भाग रहे थे। दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि हरियाणा सरकार की एंबुलेंस ने कादरपुर, गुरूग्राम में मिले युवक को सिविल लाइन अस्पताल, गुरुग्राम में १८ अप्रैल को भर्ती कराया था। युवक सड़क पर बेहोशी जैसी अवस्था में पड़ा हुआ था। अस्पताल में जांच करने पर पता लगा कि युवक की पहले सिर की सर्जरी हो चुकी है। मगर अस्पताल में कोई भी युवक की भाषा को समझा नहीं पा रहा था। युवक सबको देखकर डरकर उधर-उधर भाग रहा था। वह चाय व बिस्कुट ले लेता, मगर रोटी नहीं खाता था। अस्पताल के कैजुल्टी इंचार्ज डॉ.योगेन्द्र सिंह ने विभिन्न भाषा के जानकारों को बुलाया, मगर कोई फायदा नहीं हुआ। युवक डा. योगेन्द्र सिंह से घुल-मिल गया। डा. योगेन्द्र सिंह ने अपने मोबाइल में गूगल ट्रांसलेटर खोलकर दिया और युवक से टाइप करवाया। गूगल ट्रांसलेटर से युवक की पहचान यमन निवासी युसूफ(२२) के रूप में हुई। गूगल पर यमन एंबेसी का नंबर व पता सही नहीं आ रहा था। उन्होंने दिल्ली में तैनात अपनी पत्नी डॉक्टर सरोज यादव को सारी बात बताई। डा. सरोज ने ग्रेटर कैलाश-एक थानाध्यक्ष सोमनाथ पारूथी से सहायता मांगी। थानाध्यक्ष सोमनाथ पारूथी ने एंबेसी से बात करने लिए सिपाही हवा सिंह को वसंत विहार भेजा। वहां जाकर पता लगा कि एंबेसी का कार्यालय शांति निकेशन चला गया। हवा सिंह ने यहां पहुंचकर सोमनाथ पारूथी के जरिए एंबेसी अधिकारियों बात की और फिर युवक को एंबेसी अधिकारियों के हवाले कर दिया। युवक अपने भाई का इलाज करने यमन से दिल्ली फरवरी में आया था। वह दिल्ली में अपने परिवार से बिछुड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed