फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   two minor girls raped in delhi

दिल्ली में 8 माह की मासूम से दुष्कर्म

Tue, 28 May 2013 03:30 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 28 May 2013 03:30 PM IST
विज्ञापन
two minor girls raped in delhi

दिल्ली के सीमापुरी और लक्ष्मणपुरी इलाके में दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सीमापुरी इलाके में सोमवार सुबह आठ साल की एक मासूम से दरिंदगी का मामला सामने आया। पीड़िता के पिता का स्क्रेप का कारोबार है। वह पिछले कुछ दिनों से काम के सिलसिले में कोलकाता गया हुआ है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह मासूम की मां भी काम से बैंक चली गई। इस बीच 10 साल का भाई और बच्ची घर में थे। भाई भी खेलने चला गया।

बच्ची को नहाता देखकर आरोपी पड़ोसी आलम घर में घुस गया और उसने वारदात को अंजाम दिया। अस्पताल ले जाने पर मासूम के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

पड़ोसियों की मानें तो आलम नशे का आदी है। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

आठ माह की बच्ची से दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार, लक्ष्मणपुरी इलाके में रहने वाले परिजनों ने बच्ची से दुष्कर्म की शिकायत की। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय युवक जाहिद पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि जाहिद उनके घर आया था और खेलाने के बहाने बच्ची को अपने कमरे में ले गया। कुछ देर बाद वह उसको कमरे के बाहर छोड़कर फरार हो गया। दर्द से बच्ची बुरी तरह रो रही थी।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।

जांच में पता चला कि आरोपी बिहार स्थित अपने गांव भाग गया है। पुलिस की एक टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए बिहार रवाना हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed