फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   twenty members team for damage control

डैमेज कंट्रोल के लिए बनी 20 सदस्यीय टीम

Sun, 10 Nov 2013 01:59 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Sun, 10 Nov 2013 01:59 AM IST
विज्ञापन
twenty members team for damage control

भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के दूसरे दिन भी विरोधियों का स्वर नहीं थमा। टिकट नहीं मिलने के कारण कई विधानसभा क्षेत्र के लोगों का प्रदर्शन लगातार जारी है।

विज्ञापन


इसे लेकर पार्टी भी चिंतित दिखाई पड़ रही है। इस स्थिति को भांपते हुए पार्टी ने एक डैमेज कंट्रोल कमेटी का गठन किया है।

इतना ही नहीं भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के भी विरोधियों के तेवर देख सांसें फूली हुई हैं। लिहाजा वे खुद ही अब डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं।

भाजपा की पहली सूची के खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ही मोर्चा खोल दिया है। इसे देखते हुए पार्टी ने 20 सदस्यों वाली डैमेज कंट्रोल कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन


इस कमेटी की पहली बैठक राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल के नेतृत्व में शनिवार को हुई। इसमें अपने ही कार्यकर्ताओं के विद्रोही तेवर को नरम करने के लिए रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कमेटी में मुख्य रूप से प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा, प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल, संगठन मंत्री विजय शर्मा, राष्ट्रीय सचिव अनिल जैन, मेवाराम आर्य, अब्दुल रशीद, योगेंद्र चंदोलिया आदि शामिल हैं।

दरअसल, पार्टी को यह डर सता रहा है कि विद्रोही तेवर अख्तियार कर चुके भाजपा नेता व कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी का हाथ न थाम लें।

भाजपा के कई विरोधी नेता इस तरह की धमकी भी दे चुके हैं। ऐसे में पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा, क्योंकि इस बार पार्टी को सबसे ज्यादा खतरा ‘आप’ से ही है।


शनिवार को राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली खुद ही प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे।

माना यह जा रहा है कि पूर्व मेयर सविता गुप्ता के बागी तेवर को उन्होंने ही नरम किया। सविता गुप्ता पार्टी में वापस भी आई गईं। गुप्ता ने आप में नहीं जाने का ऐलान भी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed