{"_id":"dbb4a9727b849ca663ce08d44c37bc5d","slug":"to-marry-sister-in-low-wife-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"साली से शादी के लिए पत्नी की हत्या, उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साली से शादी के लिए पत्नी की हत्या, उम्रकैद
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 01 Nov 2013 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में साली से शादी करने के लिए पत्नी की हत्या करने वाले पति को अदालत ने उम्रकैद सहित 13 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने घर में डकैती का नाटक भी रचा, लेकिन चार साल के बेटे ने पुलिस के सामने पोल खोल दी।
द्वारका स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विजय कुमार दहिया ने छावला इलाके के दीनपुर निवासी लतीफ उर्फ डल्लू को पत्नी शमा की हत्या के लिए उम्रकैद व साक्ष्य मिटाने के लिए तीन साल कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
दोनों सजा एक साथ चलेंगी। वहीं, अदालत ने उसे दहेज प्रताड़ना व दहेज हत्या के आरोप से बरी कर दिया है। पेश मामले के अनुसार, पुलिस को दीनपुर गांव के एक मकान में 20 सितंबर को डकैती की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
मौके पर पता चला कि सुरेश उर्फ सुंदर एंबुलेंस में भाई लतीफ व उसकी पत्नी शमा को लेकर अस्पताल गया है। अस्पताल में डॉक्टरों ने शमा को मृत घोषित कर दिया था।
मौके पर पहुंचे एसएचओ हरेंदर सिंह ने बेटे को गोद में उठाया और उससे मां के बारे में पूछा। बेटे ने बताया कि पिता ने मां के गले पर टेप लगाई थी।
पुलिस ने जब लतीफ से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि साली रूबी पत्नी से ज्यादा सुंदर थी। वह उससे प्यार करने लगा और शादी करना चाहता था।
जब उसने यह बात शमा के सामने रखी तो वह आगबबूला हो गई। इसके बाद उसने शमा को रास्ते से हटाने की साजिश रचकर हत्या कर दी।