{"_id":"b32d2cd0ec21812302c45b4af50b1d86","slug":"three-thousand-troops-deployed-for-modi-s-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की रैली के लिए तीन हजार जवान तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की रैली के लिए तीन हजार जवान तैनात
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 Sep 2013 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में जापानी पार्क में रैली को देखते हुए दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने खास इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
लाखों लोगों की भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ और आरपीएफ के तीन हजार से जवानों को तैनात किया गया है।
पार्क में मोदी की सुरक्षा के लिए गुजरात पुलिस के अलावा एनएसजी के कमांडो भी तैनात होंगे। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने रैली में आने वाले लोगों से अपील की है कि वे मोबाइल के अलावा किसी भी अन्य सामान को लेकर न आएं।
रैली के दौरान बैग इत्यादि लाने की पाबंदी होगी। पार्क में अलग-अलग दिशाओं पर कुल 11 प्रवेश गेट बनाए गए हैं। सभी पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।
पार्क में जगह-जगह मचान बनाकर कमांडो तैनात किए गए हैं। पूरे पार्क की तलाशी लेने के बाद स्टेज पर कमांडो को तैनात कर दिया गया है।
बम और डॉग स्क्वायड भी वहां तैनात था।