फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   Three policemen lied to avoid duty, suspended

ड्यूटी से बचने के लिए झूठ बोलने वाले तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Three policemen lied to avoid duty, suspended
नई दिल्ली। ड्यूटी से बचने के लिए झूठ बोलने वाले मेट्रो थाने के तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
मेट्रो पुलिस उपायुक्त हरेंद्र सिंह ने बताया कि लॉक डाउन की वजह से मेट्रो का परिचालन बंद है। ऐसे में मेट्रो थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को आस पास के थानों में भेजा जाता है। शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन में तैनात सिपाही अमित, संदीप और मुनेश को बुधवार को उत्तर पूर्वी जिले में ड्यूटी पर भेजा गया था। इसी इलाके में मंगलवार को एक सब इंस्पेक्टर मुकेश कोरोना संक्रमित पाया गया था।
विज्ञापन
तीनों सिपाहियों नार्थ ईस्ट के कंट्रोल रूम जाकर उन्हें आने की सूचना दी और कहा कि तीनों ने सब इंस्पेक्टर मुकेश के साथ ड्यूटी करके आए हैं। कंट्रोल रूम वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर तीनों पुलिसकर्मियों को उनके थाने में वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाने आने के बाद तीनों ने जरूरत नहीं होने पर वापस भेजने की बात कही। लेकिन बुधवार रात कंट्रोल रूम ने शास्त्री पार्क थाने को पूरे मामले की जानकारी दी। तब यह बात सामने आयी। उसके बाद पुलिस उपायुक्त ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed