फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   the girl of Tanzania died in mysterious circumstances

तंजानिया की युवती की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 25 Sep 2013 02:22 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 25 Sep 2013 02:22 AM IST
विज्ञापन
the girl  of Tanzania died in mysterious circumstances

नई दिल्ली में दक्षिण जिले के कोटला मुबारकपुर इलाके में तंजानिया की युवती की संदिग्ध हालात में मौत होने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


सफदरजंग एंकलेव इलाके में एक पार्टी में शामिल होने के बाद युवती की उसकी घर में मौत हुई है।

दक्षिण जिला उपायुक्त बीएस जायसवाल ने बताया कि, युवती की मौत के कारणों को जानने के लिए हर कोण से तफ्तीश की जा रही है। पुलिस ने तंजानिया एंबेसी को सूचना दे दी है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तंजानिया की रहने वाली युवती गागा मौजा(30) अपनी हमवतन सहेली के साथ कोटला मुबारकपुर इलाके में रहती थी।

मौजा 21 सितंबर को सफदरजंग एंकलेव इलाके में स्थित एक फाइव होटल में पार्टी में गई थी। बताया जा रहा है कि यहां युवती ने शराब और ड्रग्स का सेवन किया।

पार्टी अटेंड करने के बाद वह अपने घर चली गई। रात में उसकी सहेली को कुछ संदेह हुआ तो वह उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की तरफ से इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


संदेह है कि युवती ने पार्टी में ड्रग्स और शराब का सेवन किया था और ओवरडोज होने की वजह से उसकी मौत हो गई।  बताया जा रहा है कि युवती एक प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रही थी और कई साल पहले भारत आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed