फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   sushma swaraj released harshavardhan's book

सुषमा स्वराज ने किया हर्षवर्धन की किताब का विमोचन

Wed, 30 Oct 2013 01:32 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Wed, 30 Oct 2013 01:32 AM IST
विज्ञापन
sushma swaraj released harshavardhan's book

दिल्ली के सीएम इन वेटिंग डॉ. हर्षवर्धन की ब्रांडिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन


राजधानी में हर तरफ भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी के साथ होर्डिंग में दिखने लगे हैं।

होर्डिंग में दमदार व्यक्तित्व मजबूत नेतृत्व स्लोगन के माध्यम से ब्रांडिंग की जा रही है तो एफएम पर प्रशासक नहीं सेवक दे रहे हैं, जैसे प्रचार किया जा रहा है।

मंगलवार को डॉ. हर्षवर्धन द्वारा लिखी गई किताब दो बूंदों की कहानी के संशोधित संस्करण के विमोचन के मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने कहा कि डॉ. हर्षवर्धन ने पोलियो मुक्त अभियान दिल्ली से ही शुरू किया था।
विज्ञापन


अब वे भ्रष्टाचार मुक्त अभियान की शुरुआत दिल्ली में जीत दर्ज कर करेंगे।

हर्षवर्धन के लिए सौ से अधिक जनसभाएं संबोधित करने की बात भी उन्होंने की।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल की ऊर्जा, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा अनुभव और डॉ. हर्षवर्धन का नेतृत्व के बल पर हम दिल्ली में सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि पोलियो मुक्त अभियान जब शुरू हुआ था तो कुछ लोग कहते थे यह अभियान सफल नहीं होगा। लेकिन दृढ़ इच्छा शक्ति से यह अभियान दिल्ली में ही नहीं पूरे देश में सफल हुआ।

भ्रष्टाचार के संबंध में भी लोग कहते हैं कि खत्म नहीं होने वाला, चारों तरफ नकारात्मकता है।

लेकिन ई-गवर्नेंस तंत्र का इस्तेमाल करके, प्रमुख सरकारी बैठकों की वीडियोग्राफी कर, आरटीआई कानून के दायरे का विस्तार कर भ्रष्टाचार खत्म हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed