फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   Subhan mastermind of LeT Mewat module

सुभान लश्कर के मेवात मॉड्यूल का मास्टरमाइंड

Tue, 07 Jan 2014 08:31 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला/ नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Tue, 07 Jan 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
Subhan mastermind of LeT Mewat module

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा के जिस आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है, उसका मास्टरमाइंड नगीना, मेवात निवासी मोहम्मद सुभान है।

विज्ञापन


वह पाकिस्तान भी जा चुका है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं दूसरी ओर इस मेवात मॉड्यूल का मुजफ्फरनगर (यूपी) से लिंक है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकी मॉड्यूल का एक सदस्य मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।

उन्होंने इसकी पुष्टि की है कि स्पेशल सेल इस बात की जांच कर रही है कि कहीं इस मॉड्यूल का मुजफ्फरनगर दंगों से कोई संबंध तो नहीं है।

बता दें कि गत वर्ष अक्तूबर में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि कुछ आईएसआई एजेंट मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों के संपर्क में थे।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद सुभान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और लश्कर-ए-तैयबा कमांडर के सीधे संपर्क में था।

भारत में आतंकी हमलों के लिए वह युवकों को बरगला रहा था। पुलिस के पकड़े जाने के डर से वह लश्कर कमांडर से खुद सीधे बात नहीं करता था, बल्कि मोहम्मद राशिद से लश्कर कमांडर की बात करवाता था।
विज्ञापन


मोहम्मद सुभान ने ही राशिद को लश्कर कमांडर का मोबाइल नंबर दिया था। राशिद लश्कर कमांडर से बात करने के लिए फर्जी पते पर लिए गए मोबाइल सिमों का प्रयोग कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला पहले ही यह खबर प्रकाशित कर चुका है कि मेवात मॉड्यूल में यूपी का एक व्यक्ति शामिल है।

अब स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने खुलासा किया है कि यह व्यक्ति मुजफ्फरनगर (यूपी) का रहने वाला है।

मेवात मॉड्यूल के कई सदस्य मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान वहां थे। स्पेशल सेल ने मेवात मॉड्यूल से जुडे़ मुजफ्फरनगर के इस व्यक्ति को पकड़ने के लिए वहां के करीब आधा दर्जन लोगों से पूछताछ कर रही है।

स्पेशल सेल की टीमें मोहम्मद सुभान और मुजफ्फरनगर के इस व्यक्ति को पकड़ने लिए दबिश दे रही हैं।

मोहम्मद सुभान को पकड़ने के लिए मेवात से उसके करीब एक दर्जन से ज्यादा रिश्तेदारों व दोस्तों को पूछताछ के लिए स्पेश्ाल सेल कार्यालय में बुलाया गया था। दोनों के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed