फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   staff continued in sonia's rally success

सोनिया की रैली को सफल बनाने में लगा रहा अमला

Mon, 25 Nov 2013 01:47 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Mon, 25 Nov 2013 01:47 AM IST
विज्ञापन
staff continued in sonia's rally success

नई दिल्ली के अंबेडकर नगर में राहुल गांधी की फ्लॉप रैली के बाद कांग्रेस की नई रणनीति का असर रविवार को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की रैली में दिखा।

विज्ञापन


यमुनापार के शास्त्री पार्क मैदान पर हुई इस रैली में भीड़ देख कांग्रेसी नेता गदगद नजर आए। मैदान के आधे हिस्से को रैली के लिए कवर किया गया था जो कि खचाखच भरा था।
विज्ञापन


कांग्रेस ने इस भीड़ को जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी।

कांग्रेसियों ने बीती रैलियों से सबक लेते हुए इस बार अपनी रणनीतियों में बदलाव किया था।

कांग्रेस ने सोनिया की रैली में भीड़ जुटाने के लिए उम्मीदवार के अलावा सांसद, पार्षद से लेकर ब्लॉक अध्यक्षों तक को भीड़ लेकर रैली में पहुंचने का निर्देश था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनापार के दो संसदीय सीट के 20 विधानसभा सीटों के 20 उम्मीदवार, 80 पार्षद, 2 सांसद और 80 ब्लॉक अध्यक्ष भीड़ जुटाने में लगे थे।

यही नहीं इस बार प्रदेश नेताओं ने लोगों को रैली में सोनिया के आने के दो घंटे पहले का समय था।

साथ ही रैली को संबोधित करने वाले नेताओं को लंबा और उबाऊ भाषण नहीं देने का निर्देश था।

चुनाव प्रचार में सोनिया की राजधानी में पहली रैली थी जो कांग्रेस की अब तक की सबसे सफल रैली मानी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed