{"_id":"e0cb4117af03fba5628f85dff3d741ad","slug":"schools-defying-the-guidelines","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों ने गाइडलाइन को दिखाया ठेंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों ने गाइडलाइन को दिखाया ठेंगा
अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Jan 2014 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिला अभी शुरू नहीं हुआ है। हालांकि स्कूलों ने अभी से ही जारी दिशानिर्देश की अनदेखी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
द्वारका स्थित बीजीएस इंटरनेशनल स्कूल, मोनफोर्ट स्कूल के बाद अब वीएसपीके इंटरनेशनल स्कूल ने नर्सरी दाखिले के लिए अलग प्वाइंट सिस्टम जारी किया है।
रोहिणी स्थित वीएसपीके स्कूल ने अपनी वेबसाइट http://www.vspkinternational.edu.in पर न केवल अलग प्वाइंट सिस्टम जारी किया है बल्कि निदेशालय की ओर से बनाई गई चार श्रेणियों की बजाए छह श्रेणियां बना दी हैं।
विज्ञापन
स्कूल ने नेबरहुड को 70 अंक की बजाए 30 अंक का क्राइटेरिया बनाया है। जहां निदेशालय ने सिंगल पैरेंट्स के लिए कोई कैटेगरी निर्धारित नहीं की वहीं स्कूल ने इसे एल्युमिनाई के साथ मिलकार अलग कैटेगिरी बनाकर 10 अंक का प्रावधान कर दिया है।
विज्ञापन
सिंगल चाइल्ड के लिए भी स्कूल ने अपने क्राइटेरिया में 10 अंक प्रदान किए हैं। इसी तरह से लड़के के लिए 15 अंक और लड़की के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं। जबकि निदेशालय की ओर से जारी क्राइटेरिया में को-एड स्कूल में लड़कियों के लिए 5 फीसदी कोटा तय किया गया है। वहीं कुछ स्कूलों ने केजी व पहली कक्षा के लिए अपने शेड्यूल जारी करने शुरु कर दिए हैं।
जिसके लिए कोई क्राइटेरिया निर्धारित नहीं है। ऐसे में अभिभावकों को डर है कि इन कक्षाओं के लिए दाखिला क्राइटेरिया नहीं होने की आड़ में स्कूल, बच्चों की स्क्रीनिंग कर सकते हैं। जबकि कानूनन स्क्रीनिंग की मनाही है।
एक्सपर्ट का कहना
एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम के प्रमुख सुमित वोहरा का कहना है कि स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने की जरूरत है। हर साल स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी करके छोड़ दिया जाता है। जब तक निदेशालय व सरकार की ओर से मनमानी करने वाले स्कूलों पर सख्ती नहीं होगी तब तक इस पर लगाम नहीं लगेगी। उन्होंने निदेशालय से संबंध में जल्द से जल्द एक नोटिफिकेशन जारी करने का आग्रह किया है।
स्कूलों ने जारी किया एडमिशन शेड्यूल
नर्सरी दाखिलों के लिए स्कूलों ने अपनी वेबसाइट पर क्राइटेरिया व शेड्यूल जारी करना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि 15 जनवरी आने से पहले अन्य स्कूल भी अपना क्राइटेरिया व शेड्यूल जारी करना शुरू कर देंगे। शुक्रवार को द्वारका स्थित मॉडर्न स्कूल ने अपनी वेबसाइट पर दाखिले से जुड़ी सारी जानकारी अपलोड कर दी।
स्कूल ने निदेशालय के क्राइटेरिया को ही दाखिले का आधार बनाया है। वहीं प्रभु दयाल पब्लिक स्कूल ने क्राइटेरिया के साथ शेड्यूल जारी किया है। स्कूल ने नेबरहुड के लिए 6 किलोमीटर तक 70 अंक रखे हैं। जबकि गाइडलाइन में यह दायरा 8 किलोमीटर तय हो चुका है।
वहीं बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल, द्वारका ने भी वेबसाइट पर क्राइटेरिया जारी किया है। स्कूल ने गाइडलाइंस की अनदेखी करते हुए नेबरहुड के लिए चार कैटेगरी बनाई है। जबकि संस्कृति स्कूल ने केवल 15 जनवरी-31 तक का शेड्यूल ही जारी किया है।