{"_id":"0b22623972eb956c2ac7216a26db51ac","slug":"rwa-s-campaign-vote-for-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडब्ल्यूए का अभियान वोट फॉर दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरडब्ल्यूए का अभियान वोट फॉर दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 22 Oct 2013 01:44 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव में सही उम्मीदवार चुनने और पसंद नहीं आने पर राइट टू रिजेक्ट के इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक करने के लिए दिल्ली के आरडब्ल्यूए एसोशिएशन ने सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
जल्द ही यह अभियान डोर टू डोर कैंपेन में तब्दील होगा।
ईस्ट दिल्ली आरडब्ल्यूए ज्वाइंट फ्रंट के अध्यक्ष वीएस वोहरा ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर वोट फॉर दिल्ली के नाम से पेज बनाकर इस अभियान को शुरू किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वे लोगों से सिर्फ वोट करने की अपील करने के साथ अच्छा उम्मीदवार चुनने के लिए कह रहे हैं। चाहे वह किसी दल का हो या निर्दलीय उम्मीदवार।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर आरडब्ल्यूए यह भी बता रहे हैं कि अगर आपको कोई उम्मीदवार पसंद नहीं है तो ईवीएम पर नन ऑफ एबव यानी राइट टू रिजेक्ट के अधिकार का इस्तेमाल करें, मगर मतदान करने जरूर जाएं।
पीतमपुर आरडब्ल्यूए के चंदर रेखा विग ने बताया कि सोशल मीडिया उनका पहले फेज का अभियान है।
सेकेंड फेज में वे आरडब्ल्यूए सदस्यों के साथ डोर टू डोर लोगों से वोट करने की अपील करेंगे।