{"_id":"9e7522f8-b60e-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"rape-with-eight-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉफी देने के बहाने आठ साल की मासूम से दुष्कर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉफी देने के बहाने आठ साल की मासूम से दुष्कर्म
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2013 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराय रोहिल्ला में 40 वर्षीय दुकानदार द्वारा आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
दुकानदार मासूम को बहला फुसलाकर उससे दुष्कर्म कर रहा था। बच्ची की मां का आरोप है कि दुकानदार ने उससे भी छेड़छाड़ और मारपीट की।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
नेपाली मूल की आठ वर्षीय बच्ची शास्त्रीनगर में रहती है। शनिवार को उसके पेट में दर्द होने पर उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां बच्ची से दुष्कर्म की बात सामने आई।
बच्ची ने परिजनों को बताया कि पड़ोस में परचून की दुकान चलाने वाला आरोपी राजेंद्र (40) उसे टॉफी देने के बहाने दुकान में बुलाता था और उससे दुष्कर्म करता था।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित परिजन आरोपी के पास पहुंचे, जहां दुकानदार ने बच्ची की मां के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। पुलिस ने बताया कि राजेंद्र छह भाई और एक बहन के साथ रहता है।
विज्ञापन