{"_id":"9d8bb91912f290e71434b77119bbd7ab","slug":"punjab-police-sp-was-drunk-and-opened-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में पंजाब पुलिस के एसपी ने बरसाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में पंजाब पुलिस के एसपी ने बरसाईं गोलियां
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 06 Oct 2013 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में केशवपुरम इलाके में शुक्रवार देर रात पंजाब पुलिस के एक एसपी ने शराब के नशे में तीन युवकों पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन
सीने में गोली लगने के बाद अरुण कुमार (22) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी एसपी नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी दिल्ली में पंजाब भवन में पांचवीं बटालियन, सुरक्षा में तैनात है। केशवपुरम थाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, गली नंबर-4 रामपुरा, लॉरेंस रोड निवासी अरुण शुक्रवार देर रात चचेरे भाई हिमांशु और एक युवक के साथ कुत्ता घुमाने गया था।
तीनों को जय माता मार्केट त्रिनगर गली नंबर-2 में शराब के नशे में नरेंद्र (42) मिला। उसने तीनों युवकों से कहा कि वह अपने घर का पता भूल गया है। उसे घर छोड़ दो। तीनों ने मना कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि इस बात पर नरेंद्र पुलिसिया अकड़ दिखाते हुए तीनों से गाली-गलौच करने लगा। इसके बाद पांच मिनट में आने की बात कहकर चला गया।
वापस लौटकर उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से चार गोलियां चला दीं।
एक गोली अरुण के सीने में लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।