{"_id":"a1222b6308ba665663c18bebd104cb55","slug":"policemen-will-patroling-on-bicycles-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब साइकिल पर गश्त करेंगे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब साइकिल पर गश्त करेंगे पुलिसकर्मी
पुरुषोत्तम वर्मा/नई दिल्ली
Updated Sat, 21 Sep 2013 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में बदमाश वारदात को अंजाम देकर बाइक से फुर्र हो जाएंगे। जबकि दिल्ली पुलिस के सिपाही साइकिल पर सवार होकर उनका पीछा करेंगे।
विज्ञापन
अब राजधानी में पुलिसकर्मी गली, मोहल्लों और पार्कों में साइकिल पर गश्त करते हुए नजर आएंगे। सभी जिला डीसीपी ने थानाध्यक्षों को इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
अहम बात यह है कि दिल्ली पुलिस बड़ी संख्या में साइकिल खरीदने जा रही है। इसके लिए जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे। विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) दीपक मिश्रा ने बताया कि दिल्ली पुलिसकर्मी अब साइकिल पर गश्त करेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा कई जगहों पर माउंटेन (घुड़सवार) पुलिस भी तैनात की जाएगी। उन्होंने बताया कि साइकिल पर सवार पुलिसकर्मी पार्क और तंग गलियों जैसी जगहों पर गश्त करेंगे जहां बाइक और जिप्सी नहीं पहुंच सकती।
उन्होंने कहा कि लोधी गार्डन, तालकटोरा, बुद्धा गार्डन, ग्रीन पार्क स्थित डियर पार्क और इंद्रप्रस्थ पार्क में दो-दो पुलिसकर्मी साइकिल पर गश्त करेंगे। हालांकि उनका कहना है कि दिल्ली पुलिस साइकिल पर गश्त को ट्रायल के तौर पर शुरू कर रही है।
कई जगहों पर पुलिसकर्मियों ने साइकिल पर गश्त करना शुरू भी कर दिया है। फिलहाल पार्कों में पुलिसकर्मी सुबह छह बजे से साढ़े आठ बजे तक और शाम तीन से साढ़े छह बजे तक पुलिसकर्मी गश्त करेंगे।
हालांकि साइकिल गश्त के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिसकर्मियों का कहना हैं कि बदमाश तुरंत पिकअप लेने वाली बाइक पर सवार को होकर वारदात करते हैं और ऐसे में साइकिल से गशत करने का फैसला सही नहीं है।
सिपाहियों और हवलदारों में मचा हड़कंप
साइकिल पर गश्त करने के आदेश के बाद सिपाही व हवलदार स्तर के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है। पुलिसकर्मियों ने साइकिल वाली ड्यूटी से बचने के लिए जुगाड़ लगाना शुरू कर दिया है।
मिलता है 60 रुपये का साइकिल भत्ता
दिल्ली पुलिस के सिपाहियों को अभी भी साइकिल भत्ता मिलता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिपाही को 60 रुपये प्रतिमाह भत्ता मिलता है। वहीं सिपाही को वर्दी धुलाई के लिए प्रतिमाह 75 रुपये बतौर भत्ता मिलता है।