फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   Police took the driver of MLA from meerut

पुलिस ने मेरठ से विधायक के ड्राइवर को उठाया

Sun, 13 Oct 2013 01:20 AM IST
शुजात आलम/ नई दिल्ली
शुजात आलम/ नई दिल्ली Updated Sun, 13 Oct 2013 01:20 AM IST
विज्ञापन
Police took the driver of  MLA from meerut

बुलंदशहर के विधायक हाजी अलीम की पत्नी रेहाना की हत्या के तार मेरठ से जुड़ गए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार देर रात को दिल्ली पुलिस की टीम ने हाजी अलीम के कार चालक मो. नदीम और एक अन्य शख्स को मेरठ से पकड़ा।

सूत्रों के अनुसार, घटना वाले दिन नदीम विधायक के परिवार के एक सदस्य को लेकर दिल्ली स्थित रेहाना के फ्लैट पर गया था। नदीम और परिवार के उस सदस्य की सीडीआर न्यू जाफराबाद में मिली है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हाजी अलीम के परिवार के कुछ सदस्यों के मोबाइल की लोकेशन व सीडीआर चेक करने के बाद पता चला है कि इनमें से दो लोगों की लोकेशन हत्या के समय दिल्ली के न्यू जाफराबाद में थी।
विज्ञापन


इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मेरठ की पुलिस के साथ मिलकर लिसाड़ी गेट क्षेत्र के विकासपुरी में दो सगे भाइयों के घर में दबिश दी।

दोनों घर पर नहीं मिले, जिसके बाद पुलिस उनके पिता और ड्राइवर को हिरासत में लेकर रवाना हो गई।

सूत्रों की मानें तो नदीम ने स्वीकार भी किया है कि वह परिवार के एक सदस्य को लेकर दिल्ली गया था।

रात को वह उसे लेकर मेरठ भी आ गया था। वहीं, हाजी अलीम से पूछताछ के बाद पता चला है कि रेहाना घर के सदस्य के अलावा किसी अनजान के लिए कभी भी घर का दरवाजा नहीं खोलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कोई घर पर आता भी था तो हाजी अलीम रेहाना को फोन करके बता देते थे। इसके बाद पुलिस ने साफ कर दिया है कि वारदात में घर का सदस्य शामिल है।

शुक्रवार रात को हाजी अलीम और उनके दोनों भाई हाजी सगीर व यूनुस से पूछताछ के बाद उत्तर-पूर्वी जिला अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वीवी चौधरी ने बताया कि जल्द ही मामले से पर्दा उठा दिया जाएगा।


रेहाना के तीसरे पति हैं विधायक
विधायक हाजी अलीम रेहाना के तीसरे पति हैं। रेहाना के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उसके पांच बहन-भाइयों का जन्म लुधियाना में हुआ था।

उसके पिता वहां के अस्पताल में नौकरी करते थे। कुछ दिन बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और परिवार दिल्ली आ गया। जबकि रेहाना के बड़े भाई गुलजार मुंबई चले गए।

रेहाना की 1985 में फय्याज से शादी हुई, जिससे बेटी सना का जन्म हुआ। बाद में संबंध खराब होने पर फय्याज से 1988 में उसका तलाक हो गया। जबकि सना लखनऊ में मौसी के साथ रहती थी।

फिलहाल उसकी शादी हो चुकी है। इसके बाद रेहाना ने दिल्ली की समीर डांस कंपनी ज्वाइन कर ली।

यहां उसने 1989 में मनोज से शादी की। जब रेहाना गर्भवती थी तो मनोज ने मानसिक तनाव में जयपुर में आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

बाद में उसके बेटा हुआ, जिसे दिल्ली की एक महिला ने गोद ले लिया। परिवार के मुताबिक, 1990 में बुलंदशहर में नुमाइश के दौरान रेहाना की हाजी अलीम से मुलाकात हुई थी।

विधायक ने रेहाना से प्रेम विवाह किया था। बुलंदशहर में रहने के बाद भी रेहाना अपने बेटे से दिल्ली में मिलने जाती थी।

विधायक के बेटों से भी पूछताछ करेगी पुलिस
पूर्वी रेंज के संयुक्त आयुक्त संजय बेनीवाल ने बताया कि हाजी अलीम और उनके दोनों भाइयों ने पुलिस की पूछताछ में पूरा सहयोग किया।

शनिवार शाम को भी विधायक से पूछताछ की गई। हालांकि, विधायक के बेटे पूछताछ में शामिल नहीं हुए हैं। पुलिस ने उनसे भी पूछताछ के लिए कहा है।

पुलिस के मुताबिक, विधायक ने रेहाना से अच्छे संबंध होने का दावा किया है। संपत्ति को लेकर भी दोनों में किसी तरह के विवाद से भी उन्होंने इंकार किया।

पुलिस विधायक से इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या के समय ही वह देश से बाहर क्यों गए। जबकि एक माह पहले वह उमराह करके सऊदी अरब से लौटे थे। पुलिस हाजी अलीम की हवाई यात्राओं का भी ब्योरा ले रही है।


रेहाना को तव्वजो देनेे से चिढ़ते थे परिवार के लोग
नई दिल्ली (ब्यूरो)। विधायक रेहाना को खूब तव्वजो देते थे। शादी या किसी अन्य समारोह में वह उसे ही लेकर जाते थे। यहां तक पुश्तैनी मकान में रेहाना को ही रखा हुआ था।

इसी वजह से परिवार के कई सदस्य रेहाना से चिढ़ते थे। रेहाना की बहन मीनू ने बताया कि अलीम का एक बेटा भी रेहाना से चिढ़ता था।

विधायक के करीबी का मेरठ था आना-जाना
विधायक की पहली पत्नी कमरजहां के पांच बच्चे हैं, जो बुलंदशहर में रहते हैं। दबिश देने गई पुलिस ने बताया कि विधायक के एक करीबी का मेरठ आना जाना था।

उसको कई बार संदिग्ध आरोपी के घर पर देखा गया। दोनों भाइयों के गायब होने पर पुलिस का शक और गहरा गया है।

इस मामले में मेरठ के लिसाड़ी गेट के थानाध्यक्ष रविंद्र यादव ने बताया कि हत्याकांड में मेरठ के बदमाश शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed